Home
Mobile

iQoo 13 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें लीक हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

चायनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO अपने अगले फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है। जिसे मार्केट में iQOO 13 के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही कई लीक अब तक सामने आ चुके हैं।

अब लेटेस्ट में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने इसके कैमरा सेटअप का खुलासा किया है। तो चलिए आपको आगे हम वो सबकुछ बताते हैं, जो हमे पता है।

iQoo 13 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन

iQOO 13 लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन- दरअसल DCS ने बिना नाम लिए आगामी फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये स्पेसिफिकेशन iQOO 13 के हो सकते हैं।

टिपस्टर की मानें तो आईक्यू के इस फोन में 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर होगा। जो पिछले मॉडल iQOO 12 के समान रिजॉल्यूशन वाले Omnivision OV50H सेंसर की ही जगह लेगा।

iQoo 13 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा अल्ट्रावाइड सेंसर भी आईक्यू 12 के समान 50MP Samsung ISOCELL JN1 होगा। जबकि, टेलीफोटो के लिए iQOO 64MP 3x OmniVision सेंसर को 50MP Sony IMX826 से बदला जाएगा, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा।

फिलहाल टिपस्टर ने इसके फ्रंट कैमरा को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन अफवाहों की मानें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा टिपस्टर ने यह भी जानकारी दी है कि, इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 के साथ लाया जाएगा, जिसका आंतरिक कोडनेम 'SM8750' है।

iQoo 13 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन

लीक स्पेसिफिकेशन- वहीं पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो इस आगामी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट दिया जाएगा। जिसे 16GB तक रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 15 पर आधारित OriginOS 15 पर काम करेगा।

इसे पावर देने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की डुअल सेल बैटरी दिए जानें की उम्मीद है। जो वायरलेस चार्जिंग 50W को सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

एक अन्य लीक के अनुसार यह धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक मेटल मिडिल फ्रेम, एक सिग्नेचर हेलो लाइट स्ट्रिप भी होगा।

उम्मीद की जा रही है कि, iQOO 13 को भारत में दिसंबर की शुरुआत लॉन्च किया जाएगा। जिसकी कीमत लगभग 55,000 रुपये तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 13 launch in india soon Check leaked triple camera setup features and specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X