बड़ी बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO 13, जानें कीमत से लेकर फीचर्स
iQOO कंपनी ने आज अपना नया स्मार्टफोन iQOO 13 लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट डिवाइस को कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें सुपरकंप्यूटिंग Q2 चिप दी गई है।
कंपनी ने अपने इस फोन को दमदार फीचर्स से लैस किया है, जिसमें 32MP का फ्रंट कैमरा और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

iQOO 13 की कीमत और उपलब्धता
फोन दो वेरिएंट 12GB+256GB और 16GB+512GB में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है। कंपनी इस पर कुछ ऑफर्स भी लेकर आई है। यदि आप HDFC बैंक और ICICI बैंक के कस्टमर हैं, तो इस पर आपको पूरे 3000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिसके बाद इनकी कीमत कम होकर 51,000 रुपये और 56,000 रुपये रह जाएगी।
फोन पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। फोन की प्री-बुकिंग अमेजन पर 5 दिसंबर 2024 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्री-बुक करने वाले यूजर्स को 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और iQOO TWS 1e फ्री में मिलेगा।
इस फोन की पहली सेल 11 दिसंबर 2024 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यूजर्स इस फोन को Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। साथ ही इसको Vivo मेनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
iQOO 13 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- इसमें 3186x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.82 इंच की पंच होल स्क्रीन दी गई है। iQOO 13 में 2K 8T LTPO OLED स्क्रीन है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 510PPI और 2592Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
प्रोसेसर- इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पॉवरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite उपलब्ध है, जो कि 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह फोन सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है। इसमें 12GB रैम और 16GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS टेक्नोलॉजी वाला 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP Samsung S5KJN1 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी- पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी जोड़ी गई है, जो कि Silicon Anode टेक्नोलॉजी पर बनी है। इस फोन की बैटरी 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई है। यानी की जो लोग अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये फोन बेस्ट हो सकता है।
कनेक्टिविटी- फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB 3.2 Gen 1 टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस शामिल हैं। बोर्ड पर मौजूद सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपान, जायरोस्कोप और कलर टेम्परेचर सेंसर शामिल है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ये फोन IP68+IP69 रेटेड प्राप्त है।


Click it and Unblock the Notifications








