Home
Mobile

iQOO 13 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च, यहां जानें टॉप 5 फीचर्स

आखिरकार iQOO ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना नया फ्लैगशिप iQOO 13 स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने पहले ही यह पुष्टि कर दी थी कि, इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQoo 13 स्मार्टफोन Xiaomi 15 सीरीज के बाद स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है।

पावरफुल चिप के अलावा इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप, बेहतर कूलिंग, LTPO OLED डिस्प्ले, सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी के साथ Android 15 मिल रहा है। तो चलिए आपको आगे iQoo 13 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल्स बताते हैं।

iQOO 13 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च, यहां जानें टॉप 5 फीचर

iQoo 13 की कीमत- चीन में iQOO 13 के कीमत बेस 12GB/256GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,200 रुपये) है। वहीं इसके 12GB/512GB- CNY 4,299 (लगभग 50,750 रुपये), 16GB/512GB CNY 4,499 (लगभग 53,100 रुपये) और 16GB/1TB CNY 5,199 (लगभग 61,350 रुपये) है। इसे ग्रीन, ब्लैक और BMW मोटरस्पोर्ट लेजेंडरी एडिशन (व्हाइट) शेड में उपलब्ध कराया गया है।

स्पेसिफिकेशन -

डिस्प्ले- आईक्यू 13 में 6.82-इंच 2K 8T LTPO OLED डिस्प्ले है। इसके पैनल में अडैप्टिव 1Hz - 144Hz रिफ्रेश रेट और 510 PPI की पिक्सल डेनसिटी है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन HDR को सपोर्ट करने में भी सक्षम है, जो 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह 2592Hz तक हाई फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग ऑफर करता है, इसे कई आई प्रोटेक्शन फीचर्स से लैस किया गया है।

iQOO 13 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च, यहां जानें टॉप 5 फीचर

प्रोसेसर - आईक्यू 13 फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित है। इसके अलावा iQOO 13 में 144fps और 2K सुपर-रिज़ॉल्यूशन वाली Q2 गेमिंग चिप भी है।

स्टोरेज- इस फोन को 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा क्वाड चैनल रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, फोन में 7K VC कूलिंग सिस्टम भी है जो एक नए डुअल-ड्राइव हीट स्प्रेडर डिजाइन को अपनाता है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50MP Sony IMX921 सेंसर (f/1.88, OIS, 1/1.49") से लैस है। इसका मेन कैमरा f/2.0 अपर्चर वाले 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और f/1.85 अपर्चर और 4x लॉसलेस जूम वाले 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो शूटर के साथ जोड़ा गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा है।

बैटरी- आईक्यू 13 में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,150 mAh की बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स- फोन में हाई-फाई ऑडियो वाला स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट रीडर भी है। यह एंड्रॉइड 15-आधारित OriginOS 5 चलाता है। धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिले हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iqoo 13 launched with powerful processor know price specs and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X