iQOO 13 इस साइट पर आया नजर, जल्द भारत में होने जा रही धमाकेदार एंट्री
स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO ने हाल ही में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC से लैस iQoo 13 को चीन में लॉन्च किया है। लेकिन अब कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। तो चलिए आपको आगे हम इसके सभी स्पेक्स और भारत में इसकी कीमत की डिटेल्स बताते हैं।
iQOO 13 की माइक्रोसाइट Amazon इंडिया पर लाइव- अफवाहों की मानें तो भारत में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 को 5 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक लॉन्च की डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नए प्रीमियम फोन को Amazon पर स्पॉट किया गया है।

कंपनी ने हाल ही में अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक टीजर शेयर किया, जिसमें Amazon की एक माइक्रोसाइट भी लाइव हुई। टीजर को देखकर iQOO 13 लेजेंडरी एडिशन को दिखाया गया।
हालांकि, iQOO 13 संभवतः अपने अन्य वेरिएंट में भी आएगा। टीजर में कंपनी ने कमिंग सून लिखा है, लेकिन यह Amazon पर एक्सक्लूसिव उपलब्धता की पुष्टि करता है।
वहीं इसके स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो iQOO 13 में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 2K+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल 50MP कैमरे हैं, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है। iQOO 13 को पावर देने के लिए इसमें 6,150mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO 13 के बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में CNY 3,999 (करीब 47,200 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications