Home
Mobile

iQOO 13 की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, मिलेंगे ये खास फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQoo अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। iQOO 12 की सक्सेस के बाद अब ब्रांड अपने आगामी फ्लैगशिप फोन iQOO 13 को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है।

फिलहाल ब्रांड की ओर से ऑफिशियल लॉन्च डेटा का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार लीक्स आने से इसके लॉन्चिंग से पहले ही खास स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठ चुका है।

iQOO 13 की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, मिलेंगे ये खास फीचर्स

आपको बता दें, बाजार में आने से पहले ही iQOO 13 को IMEI डेटा बेस पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन जल्द ही दस्तक देने को तैयार है। वहीं इससे पहले सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार समेत ग्लोबल बाजार में इसे पेश कर सकती है।

लेटेस्ट लीक की मानें तो iQOO 13 स्मार्टफोन 1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर के बीच इसे बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है। जो एक स्लीक डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में आएगा।

iQOO 13 की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, मिलेंगे ये खास फीचर्स

iQOO 13 के संभावित स्पेसिफिकेशन - वैसे तो उम्मीद की जा रही है कि, आईक्यू 13 में हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे, जो इस नए फ्लैगशिप फोन को प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाने में मदद करेंगे। तो चलिए आगे इसके अब तक सामने आए स्पेक्स को जानते हैं।

आईक्यू 13 में 6.78 इंच की 2K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। जो 144hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो हाई-स्पीड परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

iQOO 13 में यूजर्स को 16GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

जिसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का हो सकता है, जो अच्छी फोटो लेने में सक्षम होगा। इस नए फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6150mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है।

हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों की मानें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 55,000 रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 13 May Launch in India Soon Check Expected Specifications And All Details Here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X