iQOO 13 की कीमत, खास स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट का खुलासा
स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग पास आ रही है, इसके लीक्स भी सामने आ रहे हैं। आईक्यू अपने इस हैंडसेट को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ पेश करेगा, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।
इसके अलावा इस फोन में आपको 6.7 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। अब लेटेस्ट लीक में iQOO 13 की भारत में कीमत, खास स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। आइए आगे इस फोन के सभी खास फीचर्स जानते हैं।

लीक की मानें तो iQOO 13 में 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले होने की खबर है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और कथित तौर पर BOE द्वारा निर्मित पैनल का उपयोग किया गया है।
इस फोन को आने वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 द्वारा संचालित किए जानें की उम्मीद है, जिससे iQOO 13 में मल्टीटास्किंग के लिए 512GB तक स्टोरेज और 16GB तक रैम दी जी सकती है।

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो यह अपने पिछले मॉडल iQOO 12 से अलग हो सकता है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के बजाय तीन 50MP सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें एक प्राइमरी लेंस, एक अल्ट्रा-वाइड और एक 2x टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
लीक के अनुसार iQOO 13 में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली एक बड़ी 6150mAh की बैटरी और धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग होगी। फोन में अन्य स्टाइल के लिए मेटल फ्रेम और 'हेलो' लाइट स्ट्रिप भी हो सकती है।
कीमत की बात करें तो लीक से पता चलता है कि, iQOO 13 की भारत में शुरूआती कीमत तकरीबन 55,000 रुपये तय हो सकती है। भारत में इस फोन के दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








