iQoo 13 आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस तक की डिटेल
iQoo 13 आज भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है, जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा। यह भारत का दूसरा स्मार्टफोन होगा जो Realme GT 7 Pro के बाद इस प्रोसेसर से लैस होगा।
हालांकि, चीन में इसे पिछले महीने ही पेश किया जा चुका है, जिससे इस स्मार्टफोन के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ गए हैं। अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन वाला नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो iQoo 13 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए इसके खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

iQoo 13 भारत में लॉन्चिंग
आईक्यू 13 आज यानी 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह 60,000 रुपये से कम कीमत पर भारत का सबसे किफायती Snapdragon 8 Elite स्मार्टफोन बनने की उम्मीद है। लॉन्च इवेंट को आप iQoo के ऑफिशियली YouTube चैनल और सोशल मीडिया पर लाइव देख सकते हैं।
iQoo 13 संभावित कीमत
iQoo 13 का बेस मॉडल 12GB/256GB स्टोरेज 54,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसका टॉप 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 65,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह कीमत iQoo 12 5G स्मार्टफोन 52,999 रुपये से सिर्फ 2,000 रुपये ज्यादा है। भारत में आईक्यू 13 स्मार्टफोन 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
लीक के मुताबिक इसका बेस मॉडल 54,999 रुपये में आ सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Realme GT 7 Pro के मुकाबले में ज्यादा किफायती है। iQoo 13 भारत का दूसरा Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कीमत की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन टिपस्टर मुकुल शर्मा के लीक ने इसे एक आकर्षक डील बना दिया है।
iQoo 13 स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.82 इंच का शानदार 2K 8T LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 510 PPI की पिक्सल डेनसिटी, HDR सपोर्ट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर और शानदार गेमिंग के लिए Q2 गेमिंग चिपसेट मिल सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो आईक्यू 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP Sony IMX921 सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 4x लॉसलेस जूम के साथ 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो शूटर से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








