Home
Mobile

iQOO 13 Rumour Roundup: भारत में संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और बहुत कुछ, यहां जानें

iQOO आज (30 अक्टूबर) को चीन में अपने नए फ्लैगशिप iQOO 13 को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, लॉन्चिंग से कुछ पहले ही ब्रांड ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी सहित कुछ डिटेल्स जारी कर दिए हैं। iQOO 12 के उत्तराधिकारी को बिल्कुल नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप द्वारा संचालित किए जाने की पुष्टि की गई है।

इसके साथ ही लीक और अफवाहों ने हमें आगामी iQOO 13 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की विस्तृत इमेज दी है। तो चलिए आपको iQOO के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

iQOO 13 Rumour Roundup: भारत में संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन

iQOO 13 लॉन्च डिटेल- iQOO 13 को चीन में 30 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने भारत में iQOO 13 के लॉन्च की पुष्टि पहले ही कर दी है, हालांकि, ब्रांड ने अभी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

अफवाहों के अनुसार iQOO 13 देश में 5 दिसंबर को आ सकता है। लॉन्च के बाद हैंडसेट भारत में Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जहां एक समर्पित माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है।

iQOO 13 डिजाइन और स्पेसिफिकेशन- आईक्यू 13 के डिजाइन की बात करें तो यह फोन अपने पूर्ववर्ती iQOO 12 के समान दिख सकता है। इसमें कोनों के चारों ओर पतले बेजेल्स और सेल्फी कैमरा रखने के लिए पंच-होल कटआउट होने की संभावना है। वहीं पीछे की तरफ, रियर फ्लोटिंग लाइट या हेलो लाइट के साथ एक स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल होगा।

आईक्यू 13 में 6.82-इंच 2K फ्लैट 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जिसमें अडैप्टिव 144Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो हैंडसेट एंड्रॉयड 15-आधारित OriginOS 5 पर चलेगा।

फोन 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। iQOO 13 में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,150mAh की बड़ी बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस में मेन, अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप लेंस के लिए तीन 50MP कैमरा सेंसर हो सकते हैं। वहीं 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, iQOO 13 नार्डो ग्रे, आइल ऑफ मैन (अनुवादित) की तरह ग्रीन, व्हाइट लीजेंड और ब्लैक ट्रैक शेड्स में उपलब्ध होगा।

iQOO 13 संभावित कीमत- चीन में iQOO उत्पाद प्रबंधक (उपयोगकर्ता नाम 'गैलेंट वी') द्वारा हाल ही में पोस्ट किए गए एक पोस्ट के अनुसार चीन में iQOO 13 की कीमत में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि, iQOO 13 की कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,098 रुपये) से कम करना संभव नहीं था, जो कि लॉन्च के समय iQOO 12 की कीमत थी। ऐसे में फोन की कीमत भारत में अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बढ़ने की संभावना है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO 13 Rumour Roundup: Check India Expected Price, Specifications, Design and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X