Home
Mobile

भारत में लॉन्च से पहले iQoo 13 के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा, 3 दिसंबर को होगी धमाकेदार एंट्री

भारत में iQoo 13 दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, iQoo Q2 चिप और LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। iQoo 13 में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन मिलेगी। इसे चार साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे।

iQoo 13 भारतीय वेरिएंट के कंफर्म स्पेसिफिकेशन

iQoo 13 के भारतीय वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। जिसने AnTuTu पर 3 मिलियन से अधिक स्कोर किया है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए Q2 चिप और हीट कंट्रोल के लिए 7000mm2 वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल है।

भारत में लॉन्च से पहले iQoo 13 के खास स्पेसिफिकेशन आए सामने

iQoo 13 में 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ Q10 LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा दी गई है। iQoo ने चार साल के सॉफ्टवेयर और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

iQoo 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पोट्रेट और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर से लैस है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा है। मॉन्स्टर हेलो लाइटिंग इफेक्ट कैमरा मॉड्यूल पर डायनेमिक अलर्ट प्रदान करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh तक की बैटरी शामिल की गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

iQoo 13 भारत में नार्डो ग्रे और लीजैंड एडमिशन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। लीजेंड एडमिशन में मैट व्हाइट रियर पैनल पर BMW की रेड, ब्लैक और ब्लू स्ट्राइप्स हैं।

iQoo 13 की चीन में कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,200 रुपये) से शुरू होकर CNY 5,199 (लगभग 61,400) तक जाती है। भारत में इसकी कीमत भी इसी रेंज में होने की संभावना है। फोन की घोषणा 3 दिसंबर को होगी और यह iQoo ई-स्टोर और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 13 Specifications Revealed Before December 3 Launch in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X