iQOO 13 vs iQOO 12: जानें कैमरा, बैटरी और चिपसेट किसमें होगा बड़ा बदलाव
चायनीज टेक कंपनी iQOO जल्द ही अपना नया हैंडसेट iQOO 13 लॉन्च करने वाला है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस आगामी फोन को 1 से लेकर 10 दिसंबर के बीच भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बात दें, कंपनी ने iQOO 12 को पिछले साल नवंबर में चीन में पेश किया थी और फिर दिसंबर 2023 में इसे भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया गया। उम्मीद की जा रही है कि, इस बार भी कंपनी ऐसा ही कर सकती है। तो आइए आपको iQOO 13 बनाम iQOO 12 के बीच के अंतर बताते हैं।

आपको बता दें, iQOO उन टेक कंपनियों के लिस्ट में शामिल है, जो नए स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप प्रोसेसर के आते ही, अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर देते हैं। क्योंकि, इसी महीने नए चिपसेट के ग्लोबली लॉन्च होने की खबरे आ रही हैं।
ऐसे में संभावना है कि, आईक्यू नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ iQOO 13 को पेश कर सकता है। इसके अलावा iQOO को परफॉरमेंस-सेंट्रिक डिवाइस के लिए भी जाना जाता है, हालांकि, पिछले साल 2023 में iQOO 12 ने कैमरा और डिस्प्ले में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दिया था।

ऐसे में सभी के मन में एक सवाल है कि, क्या iQOO 13 स्मार्टफोन iQOO 12 से बेहतर होगा? इसके साथ ही कंपनी इसमें कौन-कौन से अपग्रेड दे सकती है। इन सभी सवालों का जवाब आइए आगे जानते हैं।
iQOO 13 बनाम iQOO 12 स्पेक्स-
डिस्प्ले- हाल ही में सामने आई लीक्स की मानें तो iQOO 13 में 6.7 इंच का 2K एमोलेड डिस्प्ले दिए जानें की खबर है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही iQOO 13 में iQOO 12 से ज्यादा ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले भी मिल सकता है।
साथ ही इसमें एक BOE पैनल होने की भी खबर है, जो सबसे अच्छे डिस्प्ले पैनल में से एक होगा। वहीं iQOO 12 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800 × 1260 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है।
प्रोसेसर- iQOO 13 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर शामिल किए जाने की अफवाह है, जो निश्चित तौर पर iQOO 12 के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से बेहतर होगा। स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिप के साथ iQOO 13 कुछ AI क्षमताओं से भी लैस हो सकता है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए iQOO 13 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रावाइड लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ एक टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। वहीं कंपनी ने पिछले साल iQOO 12 में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो था।
बैटरी- हाल ही में iQOO 13 स्मार्टफोन 3C लिस्टिंग पर नजर आया था, जहां 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा हुआ था। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 6150mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। वहीं iQOO 12 को 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications








