iQOO 13 vs Oppo Find X8: कौन सा फोन है आपके लिए सही कीमत में बेस्ट डील? जानें सभी सवालों के जबाव
iQOO 13 vs Oppo Find X8: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दो नए और दमदार ऑप्शन हाल ही में ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं, जो प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। iQOO 13 अपनी एडवांस डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ यूजर्स को आकर्षित करता है।
वहीं, Oppo Find X8 वायरलैस चार्जिंग, MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ यूजर्स को प्रभावित करता है। कीमत और फीचर्स के मामले दोनों स्मार्टफोन्स का कड़ा मुकाबला है, जो कि यूजर्स को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार चुनने का मौका देता है। आज हम इन दोनों फोन की तुलना करने जा रहे हैं, ताकि आप जान सकें कि आपके लिए कौन सा लेटेस्ट फोन खरीदना सही रहेगा।

iQOO 13 और Oppo Find X8 में अंतर
डिस्प्ले में अंतर
iQOO 13 में 3186x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.82 इंच की पंच होल स्क्रीन दी गई है। इसमें 2K 8T LTPO OLED स्क्रीन है, जो कि 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 510PPI और 2592Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसकी स्क्रीन को इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
जबकि, Oppo Find X8 स्मार्टफोन में यूनिक डिजाइन मिलती है। इसमें आपको फ्लैट फ्रंट लुक देखने को मिलेगा। फोन में 6.95 इंच की AMOLED Infinite View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर की तुलना
iQOO 13 में क्वालकॉम का सबसे पॉवरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है, जो कि 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह फोन सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। इसमें 12GB रैम और 16GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है।
वहीं, Find X8 हाल ही में लॉन्च हुए MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। इस फोन में दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 16GB+512GB मौजूद है। यानी की दोनों ही फोन में लेटेस्ट चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा क्वालिटी
iQOO 13 और Oppo Find X8 दोनों ही 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आते हैं। iQOO 13 के बैक पैनल पर OIS टेक्नोलॉजी वाला 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP Samsung S5KJN1 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, Find X8 के बैक में 50MP का Sony LYT700 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। इसके साथ ही दोनों में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यानी की कैमरा के मामले में दोनों फोन में पेपर पर कोई अंतर नजर नहीं आता है।
बैटरी का मुकाबला
पावर देने के लिए iQOO के इस लेटेस्ट फोन में 6000mAh की बैटरी जोड़ी गई है, जो कि Silicon Anode टेक्नोलॉजी पर बनी है। इस फोन की बैटरी 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई है। जबकि, OPPO का ये लेटेस्ट फोन 5630mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो कि 80 वॉट के SupeVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVooC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अगर बैटरी के मामले में दोनों का मुकाबला किया जाए तो iQOO 13 ज्यादा बेहतर नजर आता है।
कीमत में कौन किफायती?
बात करें कीमत की तो iQOO 13 की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है, जबकि Find X8 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है। iQOO 13 फोन के 12GB+256GB वेरिएंट को 54,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके दूसरे वेरिएंट 16GB+512GB की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, Oppo Find X8 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








