भारत में iQOO 13 का इंतजार खत्म, दिसंबर में दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
भारत में iQOO 13 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब ये फोन जल्द ही भारतीय यूजर्स के हाथों में होगा। दरअसल, इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया गया है। बता दें कि iQOO 13 को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है।
लेकिन अब कंपनी इसे अन्य मार्केट में भी पेश करने की प्लानिंग कर रही है, जिसमें पहला नंबर भारत का होने वाला है। इस फोन की माइक्रोसाइट कंपनी ने लाइव कर दी है और इसे Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कुछ डिटेल्स भी सामने आई है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर कब यह फोन भारत में प्रवेश करने जा रहा है।

कब होगा iQOO 13 भारत में लॉन्च
iQOO 13 भारत में दिसंबर में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन को भारत में लॉन्च के लिए Amazon पर टीज किया है। वहीं, iQOO India ने एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस फोन के टीजर को भारत के लिए रिलीज किया है। कंपनी ने इस फोन के लिए BMW Motorsport के साथ पार्टनरशिप भी की है। पोस्टर में यह फोन 3 कलर पैटर्न में नजर आ रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन परफॉर्मेंस और कंट्रोल के मामले में एक अल्टीमेट डिवाइस होगा।
हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक्स के मुताबिक, यह फोन दिसंबर के शुरुआती दिनों में लॉन्च हो सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन हाल ही में आए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। यह डिवाइस Q2 सुपरगेमिंग चिप के साथ आ सकता है, जिसमें 144fps तक गेम फ्रेम सपोर्ट देखने को मिलेगा।
फोन का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने वाला है। इसमें 6.82 इंच BOE फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 4500 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड फनटचओएस 15 पर रन करेगा। बात करें सिक्योरिटी की तो इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
फोन के रियर में 50MP का मेन सेंसर के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप मिल सकता है। सेल्फी के लिए यह फोन 50MP के फ्रंट कैमरा सपोर्ट के साथ एंट्री ले सकता है। चीन में यह फोन व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और ग्रे में लॉन्च किया गया है। अब देखना यह है कि कंपनी इस फोन को इन्हीं सारे फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च करती है या फिर हमें और भी कुछ नया देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications