Home
Mobile

भारत में iQoo 13 चीन की तुलना में छोटी बैटरी के साथ होगा लॉन्च, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

iQoo 13 जो पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था, अब अगले महीने यानी 3 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC पर आधारित है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का वादा करता है। हालांकि, यह चीनी वेरियंट के समान है, लेकिन भारतीय वेरियंट को थोड़ी कम बैटरी क्षमता के साथ पेश किया जाएगा।

iQoo 13 छोटी बैटरी साइज के साथ होगा लॉन्च

iQoo 13 के भारतीय वेरियंट में 6000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जो चीनी मॉडल की 6150mAh से 150mAh तक कम होगी। हालांकि, यह मामूली अंतर है, इससे बैटरी लाइफ पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि, कंपनी भारतीय वेरियंट में भी 120W फास्ट चार्जिंग क्षमता दे रही है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।

भारत में iQoo 13 चीन की तुलना में छोटी बैटरी के साथ होगा लॉन्च

डिस्प्ले, कैमरा और अन्य फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो आईक्यू 13 में 144हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो यूजर्स को बेहतरीन प्रदर्शन और स्मूद स्क्रॉलिंग ऑफर करेगा। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो iQoo 13 के भारतीय वेरिएंट को भी Snapdragon 8 Elite चिप और एक डेडिकेटेड Q2 गेमिंग प्रोसेसर के साथ लाए जानें की पुष्टि की गई है।

यह फोन 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा, जो बड़ी मेमोरी और स्टोरेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर भी होंगे, जो सुरक्षा और ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा, जिसमें प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल होगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

दो कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध

iQoo 13 में IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस की फैसलिटी होगी। कंपनी ने हाल ही में भारत के लिए आईक्यू का एक Nardo Grey कलर टीज किया था। हालांकि, यह फोन Legend Edition में भी आएगा। जबकि, इसे चीन में चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 13 will be Launched in India with a Smaller Battery than in China
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X