Home
Mobile

7000mAh बैटरी और सबसे तेज प्रोसेसर, iQOO 15 की धमाकेदार एंट्री; फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आज भारत में अपना धांसू स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन iQOO 13 का सक्सेसर है और कंपनी ने इसे एक पावरहाउस के रूप में पेश किया है। अगर आप गेमिंग और फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस फोन के फीचर्स आपको जरूर पसंद आएंगे।

भारत का सबसे तेज प्रोसेसर और गेमिंग कंपनी का दावा है कि iQOO 15 में भारत का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 लगा है।

7000mAh बैटरी और सबसे तेज प्रोसेसर, iQOO 15 की धमाकेदार एंट्री

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन

गेमिंग: यह फोन 144fps गेमप्ले का वादा करता है।

कूलिंग: गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें लार्जेस्ट सिंगल लेयर VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

वाइब्रेशन: कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Dual Axis Vibration Motor लगी है, जो गेमिंग के हर स्वाइप और ट्रिगर पर सटीक और गहरा फील देती है।

डिस्प्ले और OS)

iQOO 15 पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन है जिसमें Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। फोन में नया OriginOS 6 दिया गया है, जिसका डिजाइन काफी हद तक Apple के इंटरफेस जैसा दिखता है। इसमें राउंड ऐप आइकन्स, स्मूथ कर्व्ड एजेस और रियल-टाइम ब्लर इफेक्ट्स हैं।

Atomic Island: इसमें iPhone के 'Dynamic Island' से प्रेरित 'एटॉमिक आइलैंड' फीचर भी है। यह स्क्रीन पर लाइव अलर्ट दिखाता है और यहीं से आप म्यूजिक या स्टॉपवॉच कंट्रोल कर सकते हैं।

कैमरा

  • फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ तीन दमदार कैमरे दिए गए हैं।
  • 50MP मेन कैमरा: Sony IMX 921 अल्ट्रा-स्टेबल सेंसर।
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो: इसमें 100x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट है।
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड: वाइड एंगल शॉट्स के लिए।

बैटरी और अन्य फीचर्स

बैटरी: फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी है, जो लंबे बैकअप के लिए काफी है।

चार्जिंग: इसे चार्ज करने के लिए 100W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है, जो मिनटों में फोन चार्ज कर देगा।

अन्य: फोन में डॉल्बी विजन (Dolby Vision), वायरलेस चार्जिंग और डस्ट/वॉटर रेजिस्टेंस (IP Rating) भी मौजूद है।

उपलब्धता

iQOO 15 दो स्टोरेज वेरिएंट 256GB और 512GB में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 28 नवंबर 2025 से Amazon पर शुरू होगी। आईकू 15 के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। इसका 16GB/512GB मॉडल 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

फीचर्स स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले Samsung 2K M14 LEAD OLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 256GB / 512GB
रियर कैमरा 50MP (Sony IMX 921 Main) + 50MP (Periscope Telephoto, 100x Zoom) + 50MP (Ultra Wide)
बैटरी 7,000mAh (बड़ी बैटरी)
चार्जिंग 100W FlashCharge, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS 6 (Atomic Island फीचर के साथ)
गेमिंग फीचर्स 144fps गेमप्ले, Dual Axis Vibration Motor, VC कूलिंग सिस्टम
अन्य Dolby Vision, Dust & Water Resistant (IP Rating)
बिक्री 28 नवंबर 2025 से (Amazon पर)
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X