Home
Mobile

iQOO 15 vs OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: 2025 के टॉप फ्लैगशिप में कौन है असली चैंपियन?

2025 की फ्लैगशिप रेस में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। हम iQOO 15 की बात कर रहे हैं। चीन की यह कंपनी भारत में अपना नया फ्लैगशिप लॉन्च करने जा रही है, और इसका सीधा मुकाबला दो ताज़ा लॉन्च्ड मॉडलों OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro से है।

तीनों ही स्मार्टफोन्स टॉप-ऑफ-द-लाइन हार्डवेयर, नए AI फीचर्स और लगभग समान प्राइस बैंड में आते हैं, जिससे यूजर्स के लिए कन्फ्यूजन और बढ़ जाती है। इस तुलना में हम इन तीनों फोन्स को डिजाइन, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत के आधार पर देखते हैं, ताकि फैसला लेना आसान हो जाए।

iQOO 15 vs OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro:कौन सा फोन है बेस्ट?

डिजाइन

तीनों कंपनियों ने अपने नए फ्लैगशिप में अलग-अलग डिजाइन लैंग्वेज अपनाई है। iQOO 15 अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिखता है, लेकिन इस बार कैमरा मॉड्यूल को और मॉडर्न बनाया गया है। RGB लाइटिंग अब भी मौजूद है, और फोन को फ्लैट फ्रेम मिलता है।

OnePlus 15 में डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। कंपनी ने अपने सिग्नेचर सर्कुलर कैमरा कटआउट को हटाकर एक नए स्क्वायर मॉड्यूल का इस्तेमाल किया है, जो इसे एक प्रीमियम और मिनिमल लुक देता है।

दूसरी तरफ, Realme GT 8 Pro सबसे यूनिक दिखता है। इसका स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन यूज़र्स को कैमरा का लुक और शेप तक बदलने की सुविधा देता है। यह डिजाइन आकर्षक जरूर है, लेकिन सभी को पसंद आए ऐसा जरूरी नहीं है।

फीचर iQOO 15 OnePlus 15 Realme GT 8 Pro
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 + Q3 Chip Snapdragon 8 Elite Gen 5 + Tri-Chip Snapdragon 8 Elite Gen 5 + R1 & Vision AI Chip
डिस्प्ले 6.85" 2K Samsung M14 AMOLED 1.5K AMOLED, 165Hz 6.78" QHD+ AMOLED, 120Hz
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP 50MP ट्रिपल, DetailMax Engine 200MP टेलीफोटो + Ricoh
बैटरी 7000mAh, 100W 7300mAh, 120W 7000mAh, 120W
डिजाइन RGB + फ्लैट फ्रेम न्यू स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल Swappable कैमरा मॉड्यूल
कीमत ₹72,999 ₹72,999 ₹72,999

परफॉर्मेंस

तीनों फोन्स में एक चीज समान है, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट। लेकिन अलग-अलग कंपनियों ने इसमें अपने हिसाब से गेमिंग और AI चिप्स प्लग किए हैं।

iQOO 15:
खास गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें एक Q3 गेमिंग चिप लगाई गई है।

Realme GT 8 Pro:
इसमें R1 गेमिंग चिप और एक Hyper Vision AI चिप मिलती है, जो कैमरा और AI ऑप्टिमाइजेशन में मदद करती है।

OnePlus 15:
सबसे एडवांस 'OnePlus Performance Tri-Chip'। यह गेमिंग, नेटवर्क और विजुअल स्मूदनेस को और बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है।

परफॉर्मेंस के मामले में सबसे संतुलित और कंसिस्टेंट आउटपुट OnePlus 15 से मिलने की उम्मीद है।

डिस्प्ले

डिस्प्ले तीनों फोन्स की एक और खासियत है।

Realme GT 8 Pro:

6.78-इंच QHD+ AMOLED, 120Hz, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस

OnePlus 15:

1.5K AMOLED, लेकिन सबसे तेज़ 165Hz रिफ्रेश रेट

iQOO 15:

6.85-इंच 2K Samsung M14 AMOLED, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस

यहां OnePlus 15 गेमर्स के लिए बेस्ट साबित होता है, लेकिन iQOO का 2K फ्लैट AMOLED भी बेहद प्रीमियम है।

कैमरा

कैमरा में तीनों ब्रांड्स का अप्रोच बिल्कुल अलग है।

iQOO 15:

ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम

OnePlus 15:

तीन 50MP सेंसर + New DetailMax Imaging Engine

Realme GT 8 Pro:

Ricoh पार्टनरशिप + 200MP टेलीफोटो कैमरा, जो इसे सबसे आगे रखता है

यहां Realme GT 8 Pro कैमरा क्वालिटी के मामले में सबसे ज्यादा एक्साइटिंग है।

बैटरी

2025 में सभी ब्रांड्स ने बैटरी क्षमता में बड़ा उछाल दिखाया है।

  • iQOO 15 - 7000mAh + 100W wired + 50W wireless
  • Realme GT 8 Pro - 7000mAh + 120W wired + 50W wireless
  • OnePlus 15 - 7300mAh + 120W wired + 50W wireless

सबसे बड़ी बैटरी: OnePlus 15
सबसे तेज चार्जिंग: Realme GT 8 Pro

कीमत

  • OnePlus 15: ₹72,999 से शुरू
  • Realme GT 8 Pro: ₹72,999 से शुरू
  • iQOO 15: 72,999 से शुरू
 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO 15 vs OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: Ultimate Flagship Battle of 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X