₹50000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5! iQOO 15R बना OnePlus के लिए सबसे बड़ा खतरा
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस महीने एक और "फ्लैगशिप किलर" एंट्री के लिए तैयार है। iQOO जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है, जो भारत में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला ब्रांड का पहला फोन होगा।
खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को ₹50,000 से कम कीमत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे यह सीधे तौर पर OnePlus 15R जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

₹50000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5
Amazon India पर लाइव हुए iQOO 15R के माइक्रोसाइट से इसकी कीमत को लेकर बड़ा संकेत मिला है। लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO 15R की शुरुआती कीमत ₹50,000 से कम होगी। इसी माइक्रोसाइट पर यह भी दावा किया गया है कि यह फोन ₹50K से कम सेगमेंट में BGMI पर सबसे स्टेबल 144fps गेमप्ले देने में सक्षम होगा।
इस प्राइस रेंज में Snapdragon 8 Gen 5 जैसा फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलना, इसे हार्डकोर गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक बनाता है।
लॉन्च डेट और सेल डिटेल्स
iQOO 15R की भारत में लॉन्च डेट 24 फरवरी तय की गई है और इवेंट दोपहर 12 बजे (IST) शुरू होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO आमतौर पर लॉन्च के साथ बैंक ऑफर्स और लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट भी देता है, ऐसे में शुरुआती कीमत और भी ज्यादा आकर्षक हो सकती है।
गेमिंग पर खास फोकस
iQOO 15R को खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन में कंपनी का Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप मिलेगा, जो BGMI जैसे हेवी गेम्स में 144fps तक स्टेबल परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
इसके साथ
इसमें 7600mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की पुष्टि हो चुकी है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स और हैवी यूसेज के लिए काफी अहम साबित होगी।
डिस्प्ले और डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15R में 6.59-इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिजाइन की बात करें तो यह फोन ब्लैक और सिल्वर दो कलर ऑप्शन में आएगा।
खास तौर पर सिल्वर वेरिएंट में चेकर्ड पैटर्न वाला यूनिक बैक डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है।
कैमरा और चार्जिंग
कैमरा सेगमेंट में iQOO 15R के 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) आने की उम्मीद है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
फोन में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सके।
सॉफ्टवेयर और अपडेट पॉलिसी
iQOO 15R Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल के Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट कन्फर्म किए हैं, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे और मजबूत बनाता है।
क्यों है iQOO 15R एक "डील फोन"?
अगर iQOO वाकई Snapdragon 8 Gen 5, 144Hz OLED डिस्प्ले, 7600mAh बैटरी और 200MP कैमरा को ₹50,000 से कम कीमत में लॉन्च करता है, तो iQOO 15R इस साल का सबसे दमदार "फ्लैगशिप किलर" साबित हो सकता है। लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ यह डील और भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications