Amazon सेल में iQOO के इन फ्लैगशिप 5G फोन पर मिल रहा छप्पर फाड़ डिस्काउंट, जानें ऑफर
iQOO Smartphone Sale: अगर आप भी बंपर छूट के साथ नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपके लिए अब तक की सबसे तगड़ी डील लेकर आए हैं। इसमें हम आपको Amazon Great Indian Festival Sale 2023 के तहत iQOO के फ्लैगशिप फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स को बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आईक्यू के अन्य फोन्स पर भी मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी देंगे। जिससे आप अपने लिए किफायती दाम में सही फोन का चुनाव कर सकें। तो चलिए आगे आईक्यू फोन्स पर मिलने वाले डील को जानते हैं।
iQoo Z7 Pro , iQoo Neo 7 पर जबरदस्त डील
Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जो 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस सेल में iQoo Z7 Pro की प्रभावी कीमत 21,499 रुपये तय की जा सकती है। जिसे भारत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं iQoo Neo 7 स्मार्टफोन को 27,999 रुपये में खरीद जा सकेगा। जिसकी कीमत 31,999 रुपये है।

iQoo Neo 7 Pro पर डिस्काउंट
iQoo Neo 7 Pro को इस सेल में आप 30,999 रुपये की कीमत में अपने घर ला सकेंगे। इसे जुलाई 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। iQoo Z7s के 6GB रैम औ र128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जिसकी कीमत 18,999 रुपये है।
iQoo के इन फोन्स पर भी मिलेगा बंपर छूट
अमेजन सेल में फ्लैगशिप फोन iQOO 11 को ग्राहक 12,000 रुपये की बंपर छूट के साथ खरीद कर अपने घर ला सकता है। इसके अलावा कंपनी के अन्य फोन्स iQoo Z7s , iQoo Z7 Pro, iQoo Neo 7 Pro और iQoo Neo 7 को भी तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा iQoo अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को भी भारी छूट के साथ कस्टमर्स को खरीदने का मौका दे रहा है। जिसके तहत iQoo 9 को 27,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी सही कीमत 42,990 रुपये है। वहीं iQoo 11 को 47,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। iQoo 9 Pro को भी ग्राहक मात्र 37,990 रुपये में खरीद सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








