iQOO 12 नवंबर 2023 को हो सकता है लॉन्च, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन
IQOO 12 सीरीज के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है और कई लीक के जरिए से हमें इस बात का अंदाजा है कि नई जनरेशन के IQOO स्मार्टफोन के साथ क्या आ रहा है। इससे पहले, एक टिपस्टर द्वारा यह बताया गया था कि स्मार्टफोन नवंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है और अब लॉन्च की एक अनुमानित डेट आ गई है और यह IQOO यूजर्स के लिए उत्साह को बढ़ा रहा है।

IQOO 12 सीरीज लॉन्च की डेट
एक टिपस्टर GSMArena के मुताबिक, iQOO 12 और iQOO 12 Pro को 7 नवंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। हालाँकि, कंपनी द्वारा अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा , UFCS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर एक नई लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO 12 में 120W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4880mAh की डुअल सेल बैटरी होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, iQOO 12 Pro 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4980mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
iQOO 12 सीरीज स्पेक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 12 और 12 Pro के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है। इसमें 144Hz सैमसंग E7 AMOLED पैनल होने की उम्मीद है जो 2K रिजॉल्यूशन प्रोवाइट करता है। अफवाह है कि फोन में 50MP का मेन कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। यह 24GB रैम के साथ 512GB से 1TB तक अलग-अलग इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ भी आ सकता है। नई IQOO 12 सीरीज के ओरिजिन ओएस 4.0 के साथ एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने की उम्मीद है।
कुछ स्पेसिफिकेशन जिन्हें आपको जानना चाहिए
1 - iQOO 12 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ हाई-रिजॉल्यूशन 2K स्क्रीन होने की उम्मीद है ।
2 -iQOO 12 Pro सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
3 - iQOO 12 सीरीज के दोनों फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC का यूज होने की संभावना है , जो इस महीने के लास्ट में जारी होने की उम्मीद है।
4 - iQOO 12 और iQOO 12 Pro में 24GB तक रैम और 1TB स्टोरेज की पेशकश कर सकता है।
5 - इन फोनों के एंड्रॉइड 14 पर ओरिजिन ओएस 4.0 नामक कस्टमाइज्ड स्किन के साथ चलने की उम्मीद है ।


Click it and Unblock the Notifications








