iQOO जल्द लॉन्च कर सकता है iQOO Z9 Lite 5G, सामने आया मॉडल नंबर
iQOO अपनी Z9 सीरीज में Lite वर्जन लाने की योजना बना रहा है। इस फोन को iQOO Z9 Lite 5G नाम से जल्द ही पेश किया जा सकता है। इस फोन को ब्लूटूथ SIG और भारत की वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है। साथ इस स्मार्टफोन के मॉडल नंबर की भी जानकारी सामने आई है।
iQOO Z9 Lite 5G की SIG और BIS पर लिस्टिंग
ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के नाम का खुलासा हुआ है और इसके मॉडल नंबर के बारे में भी पता चला है। iQOO Z9 Lite 5G का मॉडल नंबर 12306 है। वहीं BIS पर भी इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर लिस्टेड है। लेकिन इन दोनों प्लेफॉर्म पर इस डिवाइस से जुड़ी कोई अन्य डिटेल्स नजर नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस के बहुत जल्द भारत और अन्य मार्केट में लाया जा सकता है।

iQOO Z9X हुआ लॉन्च
बता दें कि iQOO ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन iQOO Z9X को लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें कंपनी ने 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस वाला कैमरा जोड़ा है।
कंपनी द्वारा पेश किए iQOO Z9X को देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है कि iQOO Z9 Lite 5G में कंपनी कुछ अलग लेकर आ सकती है। वहीं ऐसा भी हो सकता है कि iQOO Z9 Lite 5G को कंपनी iQOO Z9X के स्पेसिफिकेशंस के साथ ही भारत और अन्य मार्केट में पेश कर सकती है। अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ही मार्केट में एंट्री देगी।


Click it and Unblock the Notifications








