Home
Mobile

iQOO Neo 10 के में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, 6,000mAh बैटरी, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन लीक

चीनी टेक कंपनी आईक्यू 30 अक्टूबर अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 13 को लॉन्च करेगा। ब्रांड का यह नया फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस है। इसी बीच खबर सामने आ रही है। कि, iQOO इस साल नवंबर या फिर दिसंबर तक अपना एक किफायती फ्लैगशिप फोन Neo 10 सीरीज भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

जिसके तहत दो नए मॉडल Neo 10 और Neo 10 Pro को पेश कर सकता है। हालांकि, लॉन्च लॉन्च से पहले इन आगामी फोन्स के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन डिवाइसेस में क्रमशः स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और डाइमेंशन 9400 चिपसेट होंगे। वहीं अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा एक नए लीक ने Neo 10 के स्पेसिफिकेशन के लगभग सभी स्पेक्स का खुलासा हो चुका है।

iQOO Neo 10 लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन लीक

टिपस्टर के अनुसार iQOO Neo 10 में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का फ्लैट OLED 8T LTPO पैनल होगा। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट शामिल होगा, जिसे 16 GB तक रैम और 512 GB तक स्टोरेज से जोड़ा जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं रियर कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। जो 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस होगा, जो संभवतः अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए होगा। Neo 10 को पावर देने के लिए इसमें लगभग 6,000mAh की बैटरी शामिल किए जाने की संभावना है,जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। नियो 10 एंड्रॉइड 15 पर रन करेगा, जो ओरिजिनओएस 5 के साथ ओवरलेड होगा।

iQOO नियो 10 प्रो के संभावित स्पेसिफिकेशन - अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO नियो 10 प्रो में एक 2K OLED स्क्रीन होगी। जो एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगी। डाइमेंशन 9400-पावर्ड डिवाइस लगभग 6,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। जिसे 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की भी उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, नियो 10 सीरीज के तहत एक तीसरा मॉडल भी शामिल होगा, हालांकि इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 10 Full Specifications Reveals Ahead Of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X