iQoo Neo 10 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन लीक: OLED डिस्प्ले, Dimensity 9400 प्रोसेसर और तगड़ी बैटरी से होगा लैस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQoo कथित तौर पर iQoo Neo 10 सीरीज पर काम कर रही है। यह चीनी बाजार में किफायती फ्लैगशिप के रूप में एंट्री करेगा। इस सीरीज के तहत आईक्यू के दो नए हैंडसेट्स iQoo Neo 10 और iQoo Neo 10 Pro को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
अभी हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने नियो 10 के खास फीचर्स का खुलासा किया था। जिसके अनुसार इस हैंडसटे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं अब टिपस्टर ने इसके प्रो वेरिएंट के खास स्पेक्स की जानकारी शेयर की है। तो आइए आगे इसकी खासियतों से लेकर लॉन्चिंग लाइम लाइन की डिटेल्स जानते हैं।

iQoo Neo 10 Pro लीक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले-
लीक की मानें तो आईक्यू नियो प्रो वेरिएंट में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलोगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 8T OLED पैनल और 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा।
प्रोसेसर-
इसके अलावा Neo 10 Pro में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Dimensity 9400 चिपसेट शामिल करेगी। जिसे 16 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा जाएगा।
कैमरा-
सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 50 मेगापिक्सल का 1/.56 इंच का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस वाला डुअल कैमरा सिस्टम मिलेगा। फिलहाल इसके फ्रंट कैमरे की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी-
इसके अलावा बैटरी की बात करें तो प्रो मॉडल को 6000mAh या फिर इससे ज्यादा की बैटरी से लैस किया जाएगा। जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए नियो 10 प्रो में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिट सेंसर मिलगे। सबसे खास बता इसमें मेटल मिडिल फ्रेम नहीं होगा।
लॉन्चिंग टाइम लाइन-
वहीं इसकी तुलना में iQoo नियो 10 में कई स्पेक्स अलग होने की उम्मीद है। इसमें ऑप्टिकल-टाइप इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्चिंग का ऑफिशियली खुलासा नहीं किया है, लेकिन आईक्यू नियो 10 सीरीज के इस महीने के आखिर तक चीनी बाजार में दस्तक देने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








