Home
Mobile

iQOO या OnePlus कौन सा फोन है बेस्ट; किस मॉडल को खरीदना होगा फायदेमंद

iQOO Neo 10 Pro+ vs OnePlus 13R: जैसा कि हम जानते हैं कि स्मार्टफोन मार्केट में हर दिन नए फोन और डिवाइस लॉन्च किए जा रहे हैं। भारत की बात करें तो भारत में मिड-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासतौर पर उन यूजर्स के बीच जो दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स को सही कीमत में खरीदना चाहते हैं।

iQOO ने इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Neo 10 Pro+ और OnePlus 13R कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

iQOO Neo 10 Pro+ vs OnePlus 13R: कौन सा फोन है बेस्ट?

डिजाइन और डिस्प्ले

iQOO Neo 10 Pro+ में आपको 6.82-इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। यह डिवाइस डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए बेहतरीन माना जा रहा है।

वहीं, OnePlus 13R में भी 6.74-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है।

यानी डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में iQOO Neo 10 Pro+ थोड़ी बेहतर है, जिसमें ज्यादा ब्राइटनेस और 2K रिजॉल्यूशन की सुविधा मिलती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

iQOO Neo 10 Pro+ में Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसे Q2 गेमिंग चिप के साथ जोड़ा गया है। इसने AnTuTu पर 33 लाख से ज्यादा स्कोर किया है।
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus 13R की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो कि एक पॉवरफुल मिड-रेंज प्रोसेसर है। यह फोन भी 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज तक आता है, लेकिन Snapdragon 8 Gen 3 Elite की तुलना में इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी पीछे रह जाती है।

iQOO Neo 10 Pro+ गेमर्स और हेवी यूजर्स के लिए ज्यादा सही ऑप्शन है। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन होगा।

किसका कैमरा है बेहतर?

iQOO Neo 10 Pro+ में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।

OnePlus 13R में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो शूटर मिलता है। फ्रंट कैमरा 16MP का है।

कैमरा सॉफ्टवेयर और ट्यूनिंग के मामले में OnePlus को थोड़ी बढ़त है, खासकर कलर साइंस और नाइट फोटोग्राफी में, इस मामले में फोन बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

बैटरी और चार्जिंग

iQOO Neo 10 Pro+ में विशाल 6800mAh बैटरी है, जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 0 से 100% तक बैटरी को करीब 20 मिनट में चार्ज कर देता है।

OnePlus 13R में 6000mAh बैटरी है और यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग दोनों ही मामलों में iQOO Neo 10 Pro+ OnePlus 13R से बेहतर है।

कौन है ज्यादा फ्यूचर-रेडी?

iQOO Neo 10 Pro+ Android 15 आधारित OriginOS पर चलता है। फिलहाल इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन यह भारत में FuntouchOS के साथ आ सकता है। जबकि OnePlus 13R में OxygenOS 14 (Android 14) मिलेगा।

कनेक्टिविटी के मामले में दोनों फोन Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, 5G जैसे सभी लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं।

कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

iQOO Neo 10 Pro+ प्राइस

iQOO Neo 10 Pro+ को चीन में लॉन्च किया गया है। और इसे 5 वेरिएंट ऑप्शन में पेश किया गया है।

इसके 12GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत CNY 2999 यानी लगभग 35,500 रुपये है।
12GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3499 यानी लगभग 41,500 रुपये है।
16GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3299 यानी लगभग 39,000 रुपये है।
16GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3699 यानी लगभग 43,000 रुपये है।
16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 4199 यानी लगभग 50,000 रुपये है।

OnePlus 13R की कीमत

OnePlus 13R की को भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

8GB + 128GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है।

16GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है।

हालांकि अब फोन को कई प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 50000 रुपये से कम हो गई है।

कीमत के मामले में iQOO Neo 10 Pro+ बेहतर वैल्यू देता है, जबकि OnePlus 13R महंगा है।

कौन सा फोन है बेस्ट

अगर आप गेमिंग, मल्टीमीडिया और परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं, तो iQOO Neo 10 Pro+ आपके लिए एक शानदार ऑप्शन होगा। वहीं अगर आप OnePlus की क्लीयर UI और ब्रांड वैल्यू के साथ अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो OnePlus 13R के बारे में सोच सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 10 Pro Plus vs OnePlus 13R Price features comparison specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X