iQoo Neo 10 सीरीज के कलर ऑप्शन का खुलासा, 29 नवंबर को लॉन्च से पहले जानें सभी डिटेल
चीनी टेक कंपनी iQoo इस महीने के आखिर तक यानी 29 नवंबर को चीन में अपनी Neo 10 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसे बेहतरीन फीचर्स और आकर्षित डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही इसके कलर ऑप्शन्स पर से पर्दा उठ चुका है। सामने आई नई लीक के अनुसार इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। जिसमें एक्सट्रीम शैडो ब्लैक, रैली ऑरेंज और ची गुआंग व्हाइट कलर ऑप्शन शामिल होंगे। तो आइए आपको आगे इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

इस लेटेस्ट प्रोसेसर से होंगे लैस
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही पुष्टि की है कि, Neo 10 pro मॉडल को मीडियाटेक के डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर और Neo 10 को स्नैपड्रैगल 8 जेन 3 चिप के साथ लाया जाएगा। दोनों फोन्स में iQoo की Q2 गेमिंग चिप भी शामिल की जाएगी। जो डुअल कोर दृष्टिकोण के साथ बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इसमें सुपर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट इंटरपोलेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो गेमिंग के दौरान बेहतर दृश्य और प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
iQoo Neo 10 और Neo 10 Pro को पहली बार Origin OS 5 के साथ आएगी, जो खास गेमिंग फैसलिटी ऑफर करती है। दोनों मॉडल 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो बेहतरीन दृश्य और रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं, इसके अलावा इस सीरीज में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है, जो वन-स्वाइप एंट्री के लिए सरल और फास्ट सुरक्षा अनुभव सुनिश्चित करता है।
इसके अलावा आईक्यू नियो 10 सीरीज में चार्जिंग टेक्नोलॉजी में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इस फोन में 6100mAh की तीसरी जेनरेशन की सिलिकॉन बैटरी है, जो 7.99mm इतनी स्लिम बॉडी में पर्याप्त बैटरी की क्षमता ऑफर करती है।
जिसमें 120W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस सीरीज में 100W PD-कॉम्पैटिबल चार्जर शामिल है, जो 100W PPS प्रोटोकॉल का समर्थन करता है।
iQoo नियो 10 सीरीज अपनी आकर्षक डिजाइन, मॉर्डन सॉफ्टवेयर और गेमिंग पर फोकस के साथ गेमर्स और टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications







