iQOO Neo 10 सीरीज के लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशन, जो कर देंगे आपको हैरान
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू इस महीने के आखिर में iQOO 13 को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च करने को तैयार है। कथित तौर पर 30 अक्टूबर को यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ दस्तक देने वाला है।
हालांकि, कंपनी केवल आईक्यू 13 ही नहीं बल्कि आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी Neo 10 सीरीज को भी पेश कर सकती है। जिसमें iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें iQOO 13 के बाद लाया जा सकता हैं।

फिलहाल ब्रांड ने अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन इन दोनों फोन्स को लेकर सामने आए लीक्स में फ्लैगशिप मोबाइल्स के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं।
iQOO Neo 10 सीरीज स्पेक्स- चीनी टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु के अनुसार iQOO Neo 10 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा, जबकि iQOO Neo 10 Pro में हाल ही में लॉन्च हुआ मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 SoC शामिल होगा।

इसके अलावा iQOO Neo 10 सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro आउट ऑफ द बॉक्स Android 15-आधारित OriginOS 5.0 पर चलेंगे।
iQOO Neo 10 सीरीज को पावर देने के लिए इसमें 6,500 mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, अगर यह लीक सही हुआ तो iQOO स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। iQOO Neo 10 सीरीज 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है।
टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि, iQOO Neo 10 सीरीज में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर होगा। iQOO Neo 10 सीरीज iQOO Neo 9 सीरीज पर प्लास्टिक फ्रेम के विपरीत मेटल फ्रेम के साथ अधिक प्रीमियम बिल्ड को अपनाएगी।
उम्मीद की जा रही है कि, iQOO Neo 10 सीरीज दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च की जाएगी, इसके बाद 2025 की पहली तिमाही में इसे भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है। आपको बता दें, iQOO ने अभी तक चीन में नियो 10 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications








