Home
Mobile

Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन है iQOO Neo 10; चेक करें डिटेल

iQOO Neo 10 Launch India: iQOO भारत में Neo 10 लॉन्च करने की तैयारी कर ली है और उसी सिलसिले में कंपनी ने इसके लॉन्च की डेट फाइनल कर दी है। बता दें कि यह डिवाइस हाल ही में लॉन्च किए गए iQOO Neo 10R की सीरीज में शामिल होगा और इस फोन का सबसे खास फीचर इसका प्रोसेसर है, जो इसे बहुत खास बनाता है।

इसके साथ ही कंपनी ने इसके डिजाइन की भी पुष्टि की है, जो दो कलर- टाइटेनियम क्रोम और इन्फर्नो रेड ऑप्शन में पेश किया गया है। iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने सोशल मीडिया X पर बताया कि iQOO Neo 10 भारत में 26 मई को लॉन्च होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।

 iQOO Neo 10 में होगा लेटेस्ट कॉलकॉम प्रोसेसर

iQOO Neo 10 डिजाइन

सोशल मीडिया पर दिखाए गए टीजर में पता चला है कि iQOO Neo 10R में डुअल कैमरा मॉड्यूल और लाइट रिंग के साथ एक चौकोर कैमरा बम्प होगा। डिवाइस में दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। फ्रंट की बात करें तो डिवाइस में पंच-होल कैमरा लेआउट होगा।

iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: iQOO Neo 10 में 6.78-इंच FHD+ 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
डिजाइन: यह Schott Diamond Shield ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर: यह Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Vivo के Q1 चिप और 7K VC लिक्विड कूलिंग के साथ आएगा।
बैटरी: यह 7,000 mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
सॉफ्टवेयर: यह Android 15-आधारित FunTouchOS 15 पर चल सकता है।
कैमरा: iQOO Neo 10 में 50MP Sony LYT-600 सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। आगे की तरफ इसमें 32 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Take a Poll

iQOO Neo 10 की भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो iQOO Neo 10 की कीमत लगभग 35,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Neo 9 Pro की कीमत भी 34,999 रुपये थी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 10 Snapdragon 8s Gen 4 processer expected features price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X