Home
Mobile

iQoo Neo 10 vs Neo 10 Pro: दोनों में क्या है खास अंतर, जानिए आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQoo ने अपने घरेलू बाजार चीन में अपनी Neo 10 सीरीज लॉन्च की है। जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन iQoo Neo 10 और Neo 10 Pro को पेश किया गया है। इनमें एडवांस प्रोसेसर, नया कैमरा आईलैंड डिजाइन और गेमिंग के लिए खास सॉफ्टवेयर फीचर्स शामिल हैं।

नियो 10 सीरीज की डिजाइन पिछले साल लॉन्च किए गए iQoo Neo 9 सीरीज से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें यूजर्स को कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे। टॉप और बेज़ल अब स्लिम (1.4mm) हैं, जबकि बीच का फ्रेम प्लास्टिक का है। कैमरा आईलैंड डिजाइन में भी सुधार किया गया है इसके साथ ही वीगन लेदर वर्जन को नया लुक दिया गया है।

iQoo Neo 10 vs Neo 10 Pro: दोनों में क्या है खास अंतर

डिस्प्ले:

दोनों मॉडल्स में 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाली 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इनके डिस्प्ले वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन और स्मूद विजुअल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे ये गेमिंग और मीडिया कंजम्पशन के लिए आदर्श बनाता है।

प्रदर्शन:

नियो 10 सीरीज में iQoo 13 के Q2 गेमिंग चिपसेट द्वारा पावर दी जाती है। Neo 10 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है, जबकि Neo 10 Pro में डाइमेंशन 9400 चिपसेट है। दोनों फोन में 6400mm2 VC कूलिंग है, जो लंबी गेमिंग सेशन्स के दौरान निरंतर प्रर्दशन सुनिश्चित करती है।

कैमरा:

iQoo Neo 10 और Neo 10 Pro दोनों में Sony IMX921 मेन कैमरा सेंसर है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी कैपेसिटी प्रदान करते हैं। Neo 10 में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि Neo 10 Pro में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। दोनों मॉडल में OIS सुपर ऑप्टिकल इमेज स्थिरीकरण और VCS मानव-आंख बायोनिक टेक्नोलॉजी की नई जनरेशन है, जो तेज और स्थिर शॉट्स सुनिश्चित करती है। iQoo ने नाइट सीन, पोट्रेट और मोशन कैप्चर को बेहतर बनाने के लिए फ्लैगशिप इमेजिंग एल्गोरिदम को भी शामिल किया गया है।

बैटरी:

Neo 10 सीरीज में 6100mAh तक की बड़ी बैटरी शामिल की गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 100W PPS प्रोटोकॉल सपोर्ट के साथ आता है। जो फोन को महज 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं, जिससे यूजर्स को जल्दी से फोन तैयार मिल जाता है।

कीमत:

iQOO Neo10 स्मार्टफोन के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2299 युआन, 16GB/256GB की 2499 युआन, 12GB/512GB की 2699 युआन, 16GB/ 512GB की 2999 युआन और टॉप मॉडल 16GB/1TB की 3499 युआन है।

जबकि, iQOO Neo10 Pro के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3199 युआन, 16GB/256GB की 3399 युआन, 12GB/512GB की 3499 युआन, 16GB/512GB की 3799 युआन और 16GB/1TB की 4299 युआन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Neo 10 vs Neo 10 Pro: Which one is the Right Choice for You?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X