Home
Mobile

iQoo Neo 10R की स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत लीक, यहां देखें पूरी डिटेल्स

iQoo Neo 10R जल्द ही भारतीय बाजार में धमाल मचाने आ रहा है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च की तारीख अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन iQoo ने पहले ही इसके डिजाइन को टीज करना शुरू कर दिया है।

टीजर में डिवाइस को पर्पल और सफेद व्हाइट कलर की आकर्षक फिनिश के साथ दिखाया गया है, जिसमें बीच में iQoo की ब्रांडिंग भी नजर आ रही है। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसका डिजाइन ही यूजर्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी है।

iQoo Neo 10R  की भारत में कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा

iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 10R एक दमदार 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन विजुअल्स एक्सपीरियंस देगा। स्मार्टफोन में शक्तिशाली Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होगा, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ पर्याप्त रैम और स्टोरेज ऑप्शन देगा। साथ ही यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जो यूजर्स को स्मार्ट और फास्ट अनुभव प्रदान करेगा।

लीक्स के अनुसार iQOO Neo 10R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony LYT600 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा शामिल हो सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का Samsung S5K3P9 फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,400mAh की बैटरी शामिल की है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें NFC, ब्लूटूथ, WiFi 6 और हैप्टिक्स के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि, स्मार्टफोन में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP64 सर्टिफिकेशन होगा।

iQOO Neo 10R की भारत में कीमत

iQOO Neo 10R की कीमत की बात करें तो सामने आई लीक के अनुसार इसे 24,999 रुपये तक की कीमत के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर लीक सही साबित होता है, तो iQOO स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 SoC वाला अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा। लेकिन आपको बता दें, iQOO की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे सटीक जानकारी के लिए इसके ऑफिशियली लॉन्च तक का इंतजार करना चाहिए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Neo 10R Full Specs and Expected India Price Revealed Online
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X