iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च की पुष्टि,मिल सकता है 50MP कैमरा,बड़ी बैटरी के साथ ये पावरफुल प्रोसेसर
iQOO 2025 की शुरूआत धमाकेदार तरीके से कर रहा है, और कंपनी ने iQoo Neo 10R के लॉन्च का भी संकेच दिया है। यह डिवाइस पिछले साल चीन में लॉन्च हुई Neo 10 सीरीज का नया वर्जन है। iQoo इंडिया के प्रमुख निपुण मार्या ने सोशल मीडिया पर डिवाइस को टीज किया, जिसमें 'R' अक्षर से इस नए मॉडल का इशाया किया गया।
भारत में इसके लॉन्च की अफवाहें भी तेज हैं, और उम्मीद की जा रही है कि फरवरी में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। तो आइए आपको आगे इस आर्टिकल में अपकमिंग iQOO Neo 10R के बारे में अब तक की सभी डिटेल्स बताते हैं।

iQoo Neo 10R लॉन्चिंग डिटेल
iQoo India के टीजर से यह साफ है कि iQoo Neo 10R का आधिकारिक लॉन्च जल्द ही होने वाला है। यह स्मार्टफोन प्रदर्शन, बैटरी लाइफ और एक बेहतरीन कैमरा सेटअप पर जोर देते हुए, iQoo के ब्रांड लाइनअप में एक मजबूत और आकर्षक जोड़ बनकर उभर रहा है।
iQOO Neo 10R का डिजाइन युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डुअल-टोन होगा, जो iQOO की खास पहचान है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना है। हालांकि, अभी तक डिजाइन की ऑफिशियल इमेज सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह डिजाइन चीन में लॉन्च हुई Neo 10 सीरीज के समान होगा।
iQoo Neo 10R से क्या उम्मीद करें
iQoo Neo 10R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है, जो यूजर्स को स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल्स का अनुभव देगी। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस होगा, जो खासतौर पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में पावरफुल फीचर्स देने का वादा करता है।
iQoo Neo 10R में स्टोरेज की बात करें तो इसे तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किए जानें की जानकारी सामने आई है। जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरे, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iQoo Neo 10R में एक शानदार कैमरा सेटअप दिए जानें की उम्मीद है, जिसमें 50MP Sony LYT-600 सेंसर शामिल होगा, जो 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा लैंडस्केप शॉट्स के लिए 8MP का वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट-कैमरा दिया जा सकता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 6,400mAh की एक बड़ी बैटरी दिए जानें की संभावना है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, जिसमें लंबे समय तक बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा।
यह फीचर्स उन यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिन्हें पवार और फास्ट चार्जिंग की जरूरत होती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लूनर टाइटेनियम और ब्लू व्हाइट स्लाइस में पेश कि जाने की उम्मीद है।
इसकी कीमत की बात करें तो iQOO Neo 10R की कीमत 30,000 रुपये से कम तय किए जाने की उम्मीद है, जो इसे प्रतिस्पर्धी मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








