Home
Mobile

iQOO Neo 10R जल्द होने जा रहा लॉन्च, जानें लीक कीमत, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ

iQoo Neo 10R जल्द ही भारत में अपनी धूम मचाने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन अपने आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक धमाल मचाने आ रहा है। लीक हुई जानकारी के अनुसार iQoo Neo 10R में हाई-एंड प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले मिलेगा, जो गेमिंग , स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए आदर्श साबित होगा।

इसके अलावा स्मार्टफोन विभिन्न ट्रेंडी कलर्स में भी उपलब्ध होगा, जो सभी यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यदि आप अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो iQoo Neo 10R आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Neo 10R की लॉन्च डेट, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक

टिपस्टर पारस गुगलानी ने iQoo Neo 10R 5G स्मार्टफोन की खासियत, भारतीय कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा किया है। उनके अनुसार यह स्मार्टफोन फरवरी 2025 तक भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में पावरफुल फीचर्स और आकर्षक डिजाइन होगा, जो इसे स्मार्टफोन बाजार में एक बेहतरीन ऑप्शन बना देगा।

iQOO Neo 10R की संभावित कीमत

इस आगामी फोन की कीमत की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसे 30,000 रुपये से कम दाम में पेश किया जा सकता है।

भारत में iQoo Neo 10R के संभावित फीचर्स

iQoo Neo 10R देश में मॉडल नंबर 12221 के तहत पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर होगा, जो बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा फोन में 8GB, 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिए जाएंगे, जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की जरूरतों को पूरा करेंगे।

iQoo Neo 10R में शानदार कैमरा और बैटरी फैसलिटी दिए जानें की उम्मीद है। इसके रियर में 50MP का Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस हो सकता है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,400mAh की एक बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन को ब्लू व्हाइट स्लाइस और लूनर टाइटेनियम में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 10R Launch Date in India, Features, Price, and Specifications Leaked read in details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X