Home
Mobile

iQOO Neo 10R के रैम, स्टोरेज वेरिएंट ऑनलाइन लीक, जल्द भारत में होने जा रही एंट्री

iQoo Neo 10R को लेकर हाल ही में ऑनलाइन लीक सामने आई है, जिनके अनुसार यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके नाम या लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लेकिन एक टिप्सटर के अनुसार इस हैंडसेट के रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार Neo 10R चीन में हाल ही में लॉन्च की गई iQoo Neo 10 सीरीज का रिबैज्ड वर्जन हो सकता है।

iQOO Neo 10R जल्द भारत में होगा लॉन्च

iQoo Neo 10R भारत लॉन्चिंग

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के एक X पोस्ट के अनुसार iQoo Neo 10R जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर की मानें तो इस फोन को कंपनी तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB में आने में उपलब्ध करा सकती है। हालांकि, इसके अलावा कोई अन्य डिटेल और लॉन्चिंग डेट की जानकारी शेयर नहीं की है।

iQoo ने अब तक R सीरीज वाला कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। लेकिन सामने आई लीक्स की मानें तो iQoo Neo 10 स्मार्टफोन ही रीब्रांडेड वर्जन iQoo Neo 10R होगा। आपको बता दें, इससे पहले भी कंपनी ने Neo 9 Pro को लॉन्च किया है, जो iQoo Neo 9 का रिब्रांडेड वर्जन था।

हालांकि, चीन में हाल ही में लॉन्च हुए iQoo Neo 10 से Neo 10R के फीचर्स काफी अलग हो सकते हैं, और ये अलग स्पेसिफिकेशंस वाला एक नया स्मार्टफोन हो सकता है। ऐसे में आईक्यू लवर्स के बीच iQoo Neo 10R एक चर्चा का अहम विषय बन चुका है।

iQoo Neo 10 के फीचर्स

इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED 8T LTPO कवर्ड डिस्प्ले मिलेगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें इन-हाउस Q2 चिपसेट और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC शामिल किया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP सोनी IMC921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,100mAh तक की बैटरी दी है। कीमत की बात करें तो इसके 12GB/256GB वेरिएंट को कंपनी ने CNY 2,399 यानी (लगभग 28,000 रुपये) तय की है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 10R Launch in India Soon, know details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X