iQOO ला रहा धांसू स्मार्टफोन, गेमर्स के लिए होगा पावरफुल प्रोसेसर; मिलेगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी!
iQoo Neo 10R: IQOO ने नए किफायती प्रीमियम स्मार्टफोन iQoo Neo 10R की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन अगले महीने 11 मार्च को मार्केट में एंट्री करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसके लिस्टिंग पेज को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर लाइव कर दिया है।
जिसमें फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल रिवील हुई है। आइए, जानते हैं कि फोन के बारे में अब तक क्या-क्या डिटेल मिल चुकी है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है?

iQoo Neo 10R स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने दावा किया है कि iQoo Neo 10R अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल फोन होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा कंपनी अल्ट्रा गेम मोड और 90FPS पर 5 घंटे तक नॉन-स्टॉप गेमिंग के साथ लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस का वादा कर रही है।
इसके साथ ही Neo 10R में 2000Hz टच सैंपलिंग रेट, इन-बिल्ट FPS मॉनिटर, बायपास चार्जिंग फीचर, 6000mm² का बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर और एक डेडीकेटेड ई-स्पोर्ट्स मोड भी होगा। iQoo इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लेकर आ रहा है, जो कि मूननाइट टाइटेनियम और रेसिंग ब्लू हैं।
सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी!
डिजाइन की बात करें तो फोन का फॉर्म फैक्टर 0.798Cm होगा। इसमें पावर के लिए 6400mAH की बैटरी होगी, जो 80W फ्लैशचार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी में से एक मानी जा रही है।इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और इसके बगल में डुअल LED फ्लैश दिया जाएगा।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K आई केयर AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 3840Hz PWM डिमिंग और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।
iQoo Neo 10R एक्सपेक्टेड कीमत
iQoo Neo 10R पिछले मॉडल iQoo Neo 9 Pro का सक्सेसर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन की कीमत लगभग 45,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत का खुलासा 11 मार्च को लॉन्च के बाद ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications








