iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: मिड-रेंज सेगमेंट का असली गेमचेंजर कौन? फीचर्स के मामले में किसे खरीदना बेस्ट
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a: पिछले दो हफ्तों में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दो दमदार मिड-रेंज फोन लॉन्च हुए हैं, जो अपनी शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के कारण काफी चर्चा में हैं। ये दो फोन आईकू नियो 10आर और नथिंग फोन 3a हैं। इन दोनों फोन में पावरफुल खूबियां दी गई हैं। आईकू नियो 10आर एक परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है।
जबकि नथिंग फोन 3a एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जो अपने पिछले वेरिएंट की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आता है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो कौन -सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर रहेगा। हम यहां बताने वाले हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
iQOO Neo 10R और Nothing Phone 3a दोनों ही स्मार्टफोन अपने यूनिक रियर पैनल डिजाइन के कारण ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। आईकू नियो 10आर दो अलग-अलग फिनिश में आता है पहला 3D मून टेक्सचर के साथ टाइटेनियम फिनिश और दूसरा ड्यूल टोन टेक्सचर के साथ, जो रेसिंग ट्रैक जैसा लुक देता है। यह IP65 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह धूल और पानी से सेफ रहता है।
वहीं, Nothing Phone 3a में ट्रांसपेरेंट ग्लास बैक पैनल दिया गया है जिसमें कंपनी का सिग्नेचर ग्लिफ लाइटिंग और हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड कैमरा मॉड्यूल शामिल है। इसे IP64 रेटिंग मिली है जो इसे पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।
डिस्प्ले की बात करें तो Neo 10R में 678-इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह HDR10+ और 10-बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है। दूसरी ओर Nothing Phone 3a में 670-इंच का फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह भी HDR10+ सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी
आईकू नियो 10आर में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 41 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एड्रेनो 735 जीपीयू और 6043mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। वहीं, नथिंग के फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर है, जो 8GB रैम और Adreno 710 GPU के साथ पेश किया गया है। इस लिहाज से देखें तो आईकू का फोन ज्यादा पावरफुल है।
बैटरी की बात करें तो आईकू के फोन में 6,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फ्लैशचार्ज सपोर्ट करती है। Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरा सेटअप कैसा है?
iQOO Neo 10R में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, Nothing Phone 3a में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 8मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है इसलिए, कैमरा सेक्शन में नथिंग फोन 3aबेहतर है। सेल्फी के लिए iQOO मॉडल में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि नथिंग फोन 3a में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।
iQOO Neo 10R vs Nothing Phone 3a प्राइस
iQOO Neo 10R के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। दूसरी तरफ नथिंग फोन 3a के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यानी नथिंग फोन 2000 रुपये सस्ता है।


Click it and Unblock the Notifications








