iQoo Neo 10S Pro+ के स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा
iQoo Neo 10R भारत में 11 मार्च को लॉन्च होने वाला है, जबकि चीन नें अपनी Neo 11सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस बीच iQoo Neo 10S Pro+ के बारे में भी नई जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है, जिससे इस स्मार्टफोन के फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में औऱ अधिक जानकारी मिल रही है।
iQoo Neo 10 और Neo 10 Pro के लॉन्च के बाद iQoo अब अपनी iQoo Neo 10S Pro+ सीरीज पर काम कर रहा है, जो लाइन-अप में तीसरा स्मार्टफोन होगा। यह जानकारी लीक टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिए सामने आई है। टिपस्टर के अनुसार iQoo Neo 10S Pro+ में कुछ खास स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है, हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आया है। स्मार्टफोन में अपग्रेडेड फीचर्स और हाई प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

iQoo Neo 10S Pro+ स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर के अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB या 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इस हैंडसेट में 6.82 इंच 2K OLED डिस्प्ले होने की भी अफवाह है।
फोन में वीवो द्वारा विकसित एक ग्राफिक्स चिप और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर भी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि iQoo Neo 10S Pro+ के लॉन्च की कोई आधिकारिक डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2025 की पहली छमाही में इसे iQoo Neo 10S Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
iQoo Neo 10S Pro लाइन-अप में संभवत: डुअल-रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होंगे, जबकि फ्रंट में स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








