Home
Mobile

iQoo Neo 7 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती, इतने कम दाम में लाएं घर, जानें ऑफर डिटेल

iQoo Neo 7 5G Price Cut: अगर आप भी कम कीमत में धांसू फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आईक्यू नियो 7 5जी की कीमतों में कटौती की गई है। जिसके बाद इस फोन को आप कीमत से भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आपको बता दें, यह हैंडसेट मीडियाटेक 8200 प्रोसेसर से लैस है। आइए आपको इस फोन की नई कीमत , फीचर और ऑफर डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

iQoo Neo 7 5G कीमत

आईक्यू नियो 7 5जी के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी ने 9,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे आप 2000 रुपये की कटौती के साथ 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप इस फोन को आईक्यू की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेज़न इंडिया से नई कीमत के साथ खरीद सकते हैं। जहां इसे लिस्ट करा दिया गया है। यह फोन इंटरस्टेलर ब्लैक और फ्रॉस्ट ब्लू दो कलर ऑप्शन के साथ आता है।

iQoo Neo 7 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती, जानें ऑफर डिटेल

iQoo Neo 7 5G स्पेसिफिकेशन्स

iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर के साथ आ रहा है। इस फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट , 360 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। इसे कंपनी ने ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ पेश किया था। जिसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 8200 प्रोसेसर शामिल है। इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-G610 MC6 GPU दिया गया है। नियो 7 5जी में 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए Neo 7 5G में अपर्चर एफ/1.79 और OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा , अपर्चर एफ/2.4 और LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है। इतना सबकुछ के बाद इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक सपोर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स मिल रहे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी , डुअल-सिम कार्ड, वाई-फाई 802.11एएक्स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
You can buy the variant of iQoo Neo 7 5G with 8 GB RAM and 128 GB storage for Rs 27,999 with a discount of Rs 2000. This phone can be purchased from IQ's official website and Amazon India with a new price. Where it has been listed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X