इंतजार हुआ खत्म, धांसू कैमरे, तगड़े प्रोसेसर के साथ हुई iQoo Neo 7 Pro 5G की भारत में एंट्री, जानें कीमत
सभी के इंतजार को खत्म करते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईक्यू ने अपना नया हैंडसेट iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने पावरफुल प्रोसेसर और तगड़े कैमरे के साथ पेश किया है। इस हैंडसेट को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें यूजर्स को 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iQOO Neo 7 Pro की भारत में कीमत
iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट में पेश किया है। जिसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 37,999 रुपये तय किया है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इस पर लॉन्चिंग ऑफर्स भी रखा है। जिसके तहत 18 जुलाई तक इन दोनों वेरिएंट पर ग्राहकों को 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ अगर कस्टमर्स SBI कार्ड या फिर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इस फोन की बिक्री अमेजन और कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।

iQoo Neo 7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
iQoo Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमे यूजर्स को 6.78 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच OS 13 स्किन मिल रहा है। आईक्यू का यह फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग GN5 सेंसर, f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल-कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।
iQoo Neo 7 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और रिमोट कंट्रोल के लिए आईआर ब्लास्टर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीएस, जीएनएसएस, NavIC, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








