Home
Mobile

भारत में दस्तक देने को तैयार iQoo Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन, लॉन्चिंग डेट की जानकारी आई सामने

iQoo Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट की जानकारी आई सामने

iQoo Neo 7 Pro 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट iQoo Neo 7 Pro 5G को भारतीय बाजारों में पेश करने वाली है। इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग की तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। हालांकि लॉन्च से इस फोन के कुछ डिटेल्स सामने आ चुके हैं। इसी बीच iQoo India के सीईओ Nipun Marya ने इस फोन का एक टीजर जारी किया है। जिसमें इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको आगे iQoo के इस अपकमिंग फोन की नई अपडेट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQoo Neo 7 Pro 5G जुलाई में हो सकता है लॉन्च

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी iQoo Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन को अगले महीने यानि कि, जुलाई में भारतीय बाजारों में इसे पेश कर सकती है। जिसे भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, इस फोन का लॉन्चिंग डेट अभी सामने नहीं आया है। आपको बता दें, इस फोन के लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिकतौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

iQoo Neo 7 Pro 5G की खूबियां

iQoo Neo 7 Pro 5G के ऑफिशियल टीजर की बात करें तो इस फोन को ऑरेंज कलर वेरिएंट में दिखाया गया था। iQoo के इस नए स्मार्टफोन को आयाताकार कैमरा मॉड्यूल (rectangular camera module) के साथ देखा जा चुका है। टीजर में इस हैंडसेट को डुअल कैमरा सेटअप डिजाइन के साथ देखा गया है।

कंपनी इस iQoo Neo 7 Racing Edition के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। आपको बता दें, iQoo Neo 7 Racing Edition को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।

iQoo Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट की जानकारी आई सामने

iQoo Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत कई बार लीक हो चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो देश में इसकी कीमत 38,000 रुपये से 42,000 रुपये के बीच तय की जा सकती है। इसे 16GB तक रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। iQoo Neo 7 Pro 5G में 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 144Hz तक की रिफ्रेश रेट और 1,300 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आने की उम्मीद है । कहा जाता है कि यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC पर बेस्ड है जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO is about to launch its new handset iQoo Neo 7 Pro 5G in India very soon. Although some details of this phone have been revealed since the launch. Meanwhile, Nipun Marya, CEO of iQoo India, has released a teaser of this phone. In which information about its launching date has also been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X