Home
Mobile

iQOO Neo 7 Pro इतनी कम कीमत के साथ भारत में होगा लॉन्च, 4 जुलाई को हो रही एंट्री

iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन की 4 जुलाई को भारतीय बाजार धमाकेदार एंट्री होने वाली है। जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के लॉन्च करेगी। अभी तक इस फोन को कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। इसी के तहत iQOO Neo 7 Pro को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसमें इस फोन की कीमत का खुलास हुआ है। आपको बता दें, Neo Series के तहत आने वाला यह iQOO का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने साल की शुरूआत फरवरी में ही देश में इस सीरीज के तहत Neo 7 को पेश किया था।

iQOO Neo 7 Pro की भारत में कीमत

अगले महीने के पहले सप्ताह में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन iQOO Neo 7 Pro की कीमत लीक हो गई है। जिसके दावा किया गया है कि, इस फोन की एंट्री भारत में 40 हजार रुपये से कम कीमत के साथ हो सकती है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस अपकमिंग फोन को लेकर अंदाजा लगाया है कि, इस फोन को कंपनी भारत में 35,999 रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। ये पहली बार नहीं है जब इस फोन की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। इससे पहले भी टिप्स्टर Paras Guglani ने दावा किया था कि, कंपनी अपने इस हैंडसेट को देश में 38 से लेकर 42 हजार रुपये की कीमत के साथ ला सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

 iQOO Neo 7 Pro इतनी कम कीमत में 4 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल

iQOO Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले ही टीज करना शुरू कर दिया है। जिससे इस अपकमिंग फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। आईक्यू इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। जिसे हाल ही में OnePlus 11R में देखा जा चुका है। यह प्रोसेसर गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। Qualcomm प्रोसेसर से यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें मोशन कंट्रोल फीचर भी दिया जा रहा है, जो गेमर्स के लिए काफी मददगार होता है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन की बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, 8 मिनट में यह फोन 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
iQOO Neo 7 Pro के साथ एक इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप (IG Chip) दी जाएगी, जिसकी मदद से गेमर्स को गेमिंग एक्सपीरियंस मोबाइल फोन पर पहले से बेहतर होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch iQOO Neo 7 Pro smartphone in the Indian market on 4th July. Although many specifications of this phone have been revealed. Once again a new update has come about iQOO Neo 7 Pro, in which the price of this phone has been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X