iQOO Neo 7 Pro 120 हर्ट्ज AMOLED डिस्प्ले, धांसू फीचर के साथ 4 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

iQOO Neo 7 Pro India Launch Date Confirm: आईक्यू ने अपने अपकमिंग फोन Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने की डेट को कन्फर्म कर दिया है। 4 जुलाई को 5K OLED डिस्प्ले वाला iQOO Neo 7 Pro भारतीय बाजारों में दस्तक देने जा रहा है। 50MP कैमरा के साथ कंपनी ने इसमें पॉवरफुल प्रोसेसर को शामिल किया है। यह फोन पहले से भारतीय बाजार में मौजूद कई पॉवरफुल स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके धांसू फीचर्स के बारे में आगे बताते हैं।
iQoo Neo 7 Pro 5G की कीमत
iQoo Neo 7 Pro 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत के साथ पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक इस फोन के कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
iQoo Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
iQoo Neo 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके साथ ही 1,300 nits की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC चिपसेट से लैस है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो फोन में 16 GB तक एलपीडीडीआर5 रैम और 256 GB यूएफएस 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए iQoo Neo 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया जा सकता है। जिसका ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी Samsung ISOCELL GN5 सेंसर और 2MP मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें को कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।
iQOO Neo 7 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट
iQOO Neo 7 Pro 5G को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। लॉन्च से पहले ही iQOO ने इस डिवाइस को ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ पेश किए जाने का खुलासा किया है। Neo 7 Pro 5G इंडिया वेरिएंट Neo 7 रेसिंग एडिशन का रीबैज वर्जन होगा। जिसे कंपनी ने साल की शुरुआत में ही चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इस हैंडसेट को LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








