Home
Mobile

iQOO Neo 7 Pro की भारत में जल्द होने वाली है एंट्री, यहां जानें कब तक और कितनी कीमत में होगा लॉन्च?

iQOO Neo 7 Pro की भारत में जल्द होने वाली है एंट्री, जानें कीमत

iQOO Neo 7 Pro lunch in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO जल्द ही अपने Neo 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। जो 5G स्मार्टफोन iQOO Neo 7 का अपग्रेड वर्जन होगा। जिसे कंपनी ने साल की शुरुआत फरवरी में भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने iQoo Neo Pro स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है। आइए आपको इस अपकमिंग iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन के बारे में अब तक सामने आई सभी जानकारी बताते हैं।

iQoo Neo 7 Pro के लीक स्पेसिफिकेशन

लीक जानकारी को मानें तो कंपनी iQoo Neo 7 Pro को 6.78 इंच FHD+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। जो एक फ्लैगशिप चिप है। फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन में यूजर्स को OIS सपोर्ट और सैमसंग GN5 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं इस फोन की बैटरी की बात करें तो इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से iQoo Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

iQOO Neo 7 Pro की भारत में जल्द होने वाली है एंट्री, जानें कीमत
4

iQOO Neo 7 Pro संभावित कीमत

iQOO Neo 7 Pro की भारत में कीमत की बात करें तो इसे 40,000 रुपये से कम कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह iQOO Neo 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन होगा, इसलिए कीमत Neo 7 से अधिक रखी जा सकती है। आपको बता दें, iQOO Neo 7 को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद इस फोन की बिक्री अमेजन पर शुरू कर दी जाएगी।

iQoo Neo 7 5G के स्पेसिफिकेशन

iQoo Neo 7 5G को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है, जो महज 10 मिनट में इस फोन को 50 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। iQoo Neo 7 5G के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का को 33,999 रुपये के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने इस फोन को फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें यूजर्स को डुअल सिम स्‍लॉट दिया गया है। iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo जल्द ही अपने Neo 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। जो 5G स्मार्टफोन iQOO Neo 7 का अपग्रेड वर्जन होगा। जिसे कंपनी ने साल की शुरुआत फरवरी में भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने iQoo Neo Pro स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X