Home
Mobile

iQoo Neo 7 Pro की 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी एंट्री, 8 मिनट में होगा 50% चार्ज, जानें कीमत

iQoo Neo 7 Pro launch in india: iQoo का नया हैंडसेट iQoo Neo 7 Pro भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट को देश में ऑरेंज कलर में पेश करने वाली है। अभी इस फोन के लॉन्च होने में कुछ समय बचा है। लेकिन इससे पहले ही इसके कुछ खास स्पेक्स लीक हो चुके हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस फोन की एंट्री ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ हो सकती है। वहीं इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, 120W चार्जिंग सपोर्ट आने वाले इस स्मार्टफोन महज 8 मिनट में होगा 50% तक चार्ज हो जाएगा। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स लेकर कीमत तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

iQOO Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले ही टीज करना शुरू कर दिया है। जिससे इस अपकमिंग फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। आईक्यू इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। जिसे हाल ही में OnePlus 11R में देखा जा चुका है। यह प्रोसेसर गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। Qualcomm प्रोसेसर से यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें मोशन कंट्रोल फीचर भी दिया जा रहा है, जो गेमर्स के लिए काफी मददगार होता है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन की बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, 8 मिनट में यह फोन 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

iQoo Neo 7 Pro स्मार्टफोन 8 मिनट में होगा 50% चार्ज, जानें कीमत

iQOO Neo 7 Pro एक फ्लैगशिप चिपसेट है जिसमें ARM Cortex-X2 कोर 3.2 GHz पर क्लॉक किया गया है। तीन Cortex-A710 कोर 2.5 GHz पर क्लॉक किए गए हैं, और चार Cortex-A510 कोर 1.8 GHz पर क्लॉक किए गए हैं। गेमिंग जैसे ग्राफिक्स-गहन कार्यों को संभालने के लिए इसमें एड्रेनो 730 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में एक इंडिपेंडेंट गेमिंग (IG) चिप भी होगी, जो मोबाइल गेमर्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाएगी। इसमें एक मोशन कंट्रोल फीचर होगा जो गेमर्स को सहजता से गेम के साथ इंटरैक्ट करने की अनुमति देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा।

iQOO Neo 7 Pro के संभावित कीमत

iQOO के इस डिवाइस को कंपनी 40 हजार रुपये के आसपास की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Neo 7 Pro is going to be launched in India on 4th July. In which 120W fast charging support can be given. It is being claimed about the battery of this phone that, in 8 minutes this phone can be charged up to 50 percent.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X