iQOO Neo 7 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC और फास्ट चार्जिंग के साथ, भारत में जल्द होगा लॉन्च

iQOO Neo 7 5G का लेटेस्ट स्मार्टफोन अब भारत में आधिकारिक तैवर पर लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे 16 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगी। कीमत की बात करें तो iQOO Neo 7 भारत में लगभग 30,000 रुपये से कम में आएगी । लीक और आधिकारिक टीज़र से, ऐसा लगता है कि iQOO Neo 7 5G, iQOO Neo 7 SE का एक रीबैज वर्जन है, जिसने पिछले महीने iQOO 11 सीरीज के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। तो चलिए बाकी के डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
iQOO Neo 7 5G स्पेसिफिकेशन
मिली जानकारी के मुताबिक iQOO Neo 7 5G भारत में Neo 6 5G के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले, कंपनी ने डिवाइस के कुछ हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन को टीज किया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 SoC पैक किया जाएगा। वहीं हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें फुल-साइज़ 3डी कूलिंग सिस्टम मिलेगा। टीजर से यह भी पता चलता है कि iQOO Neo 7 5G 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगा, जो पिछले जनरेशन के 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का अपग्रेड है।

टीजर के मुताबिक, iQOO Neo 7 5G को चीन से iQOO Neo 7 SE का रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में पेश किया गया है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED पैनल और 5,000mAh बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं 64MP प्राइमरी, 2MP पोर्ट्रेट और 2MP मैक्रो कैमरा भी होगा।
iQOO Neo 7 में कनेक्टिविटी
इसके अलावा, iQOO Neo 7 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.78-इंच FHD+ AMOLED पैनल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शनों की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी, 5जी, 4जी एलटीई, एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर के साथ बहुत कुछ शामिल मिलता हैं। iQOO Neo 7 5G को इलेक्ट्रॉनिक ब्लू, इंटरस्टेलर ब्लैक और गैलेक्सी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








