iQOO Neo 8 की लॉन्च डेट कन्फर्म, यहां जाने कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

iQOO Neo 8 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 प्रो को एक साथ पेश किया जाएगा। कंपनी iQOO Neo 8 Pro स्मार्टफोन को एक Dimensity 9200+ चिपसेट सपोर्ट के साथ बाजार में उतार सकती है। तो वहीं iQOO Neo 8 5G स्मार्टफोन को स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, iQOO इस दौरान अपना पहला Android टैबलेट भी लॉन्च कर सकता है।
iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 प्रो के फीचर्स
iQOO Neo 8 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के मेन कैमरे को 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। iQOO Neo 8 स्मार्टफोन में यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसी के साथ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। वहीं बैटरी की बात करें तो आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 120 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

वहीं iQOO Neo 8 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें यूजर्स को 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ आ रहा है। इस फोन में संल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं इस फोन में 5000mAh की बैटरी 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रहा है। आपको बता दें यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।
iQOO Neo 8 की कीमत
iQOO Neo 8 की कीमत की बात करें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी भारत में लगभग 61,970 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








