Home
Mobile

iQOO Neo 8 Pro को मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट के साथ किया जाएगा लॉन्च

iQOO Neo 8 Pro जल्द होगा लॉन्च, जाने सभी डिटेल्स यहां

iQOO Neo 8 Pro को जल्द ही चीन और अन्य मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है । हालांकि, इससे पहले स्मार्टफोन AnTuTu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर V2302A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से आईक्यूओओ नियो 8 प्रो के बारे में कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है, जिसमें इसके चिपसेट और स्टोरेज डिटेल्स शामिल हैं।

IQOO Neo 8 Pro को मीडियाटेक चिपसेट पर बेस्ड किया जा सकता है और इसमें 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन के बारे में कुछ स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हुए थे , लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपकमिंग फोन के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया है।

iQOO नियो 8 प्रो AnTuTu स्कोर

AnTuTu लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO Neo 8 Pro का मॉडल नंबर V2302A है, और इसने बेंचमार्किंग वेबसाइट पर 13,68,597 अंक हासिल किए हैं। फोन को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर iQOO Neo 8 Pro लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

iQOO Neo 8 Pro जल्द होगा लॉन्च, जाने सभी डिटेल्स यहां

लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि iQOO Neo 8 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट पर बेस्ड होगा , जो मौजूदा डाइमेंशन 9200 चिपसेट से बेहतर प्रदर्शन करेगा। टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग के मुताबिक, चिपसेट को कम से कम 16 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा और यह एंड्रॉइड 13 पर चलेगा।

IQOO Neo 8 Pro स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 8 Pro को 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने के लिए कहा गया है। जहां तक ​​कैमरों का सवाल है, तो फोन 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पैक करेगा। 91mobiles के मुताबिक, प्राइमरी कैमरा सेंसर 1/1.5-इंच का हो सकता है ।

iQOO Neo 8 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, लेकिन अभी इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

ओएस: अपकमिंग फोन एंड्रॉइड 13 प्री-इंस्टॉल्ड के साथ आएगा। चीनी बाजार के लिए ओरिजिनल ओएस 3 लेयर या बाकी दुनिया के लिए फनटच ओएस 13 लेयर हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
IQOO Neo 8 Pro can be based on MediaTek chipset and it will have up to 512GB of internal storage. Some specifications about the phone were already leaked, but the company is yet to officially share anything about the upcoming phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X