iQOO Neo 8 Series स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉन्च, फोन में मिलेंगे मीडियाटेक 9200+ के साथ तगड़े फीचर्स, जानें कीम

iQOO Neo 8 Series Launched: iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Neo 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro को पेश किया है। इन दोनों लेटेस्ट हैंडसेट की आर्टिफिशियल लेदर फिनिशिंग के साथ मार्केट में एंट्री हुई है। कंपनी ने अपने इन नए स्मार्टफोन को काफी स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया है। तो आइए आपको इस फोन्स के फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
कंपनी ने iQOO Neo 8 Pro में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट का सपोर्ट दिया है। आपको बता दें, यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 9200+ चिपसेट को शामिल किया गया है। इसके अलावा आपको इस लेटेस्ट फोन में फोटोग्राफी और AI टास्क के लिए V1+ चिपसेट का भी सपोर्ट मिल रहा है। जो इसे बेहद खास बनाता है।
iQOO Neo 8 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Neo 8 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। iQOO Neo 8 Pro में यूजर्स को मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं iQOO Neo 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपेसट और Adreno GPU का सपोर्ट मिल रहा है। Neo 8 में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया गया है। वहीं Neo 8 Pro में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा सेल्फी लवर्स के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी को शामिल किया है। वहीं Neo 8 Pro में अलग से 120वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ये नए स्मार्टफोन Origin OS 3.0 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ एंड्रायड 13 OS पर संचालित होगा।

iQOO Neo 8 को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तीन वेरियंट के साथ पेश किया है। वहीं Neo 8 Pro को 16GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दो वेरियंट के साथ लॉन्च किया है।
iQOO Neo 8 सीरीज की कीमत
Neo 8 स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 2,499 युआन (करीब 29,400 रुपये), 12GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 2,799 युआन (करीब 32,900 रुपये) और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 3,099 युआन (करीब 36,400 रुपये) तय किया गया है।
Neo 8 Pro स्मार्टफोन के 16GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 3,299 युआन (करीब 38,800 रुपये) और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 3,599 युआन (करीब 42,300 रुपये) तय किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








