Home
Mobile

iQoo Neo 8 Series की लॉन्च डेट कंफर्म, MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ इस दिन होगी एंट्री

iQoo Neo 8 Series की 23 मई को होगी धमाकेदार एंट्री

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQoo अपने नए स्मार्टफोन iQoo Neo 8 Series को 23 मई को चीन में लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro को एक साथ पेश किया जाएगा। यह दोनों अपकमिंग फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ और 5000 mAh बैटरी के साथ दस्तक देने जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जा रहा है। iQoo Neo 8 Series को कंपनी 23 मई को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (शाम 4.30 बजे IST) पेश करेगी। अभी भारत में इस फोन को लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

iQoo Neo 8 Series की स्पेसिफिकेशन

iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro में यूजर्स को MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिल रहा है। कंपनी ने एक Weibo पोस्ट के माध्यम से इस अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कैमरा और बैटरी की जानकारी दी है। जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि इस लेटेस्ट हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इन स्मार्टफोन में दो सेंसर सर्कुल कटआउट में, जबकि तीसरा सेंसर LED फ्लैश के साथ एक कटआउट में दिया जाएगा। कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है कि, इस अपकमिंग हैंडसेट iQoo Neo 8 5G सीरीज को 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि, इस फास्ट चार्जिंग की मदद से iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro फोन महज 9 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

iQoo Neo 8 Series की 23 मई को होगी धमाकेदार एंट्री

इसी के साथ कंपनी ने iQoo Neo 8 5G Pro स्मार्टफोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी साझा की है। iQoo के जारी एक पोस्टर के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। इस अपकमिंग फोन iQoo Neo 8 5G Pro को कंपनी मीडियाटेक 9200+ प्रोसेसर के साथ पेश करेगी। जिसमें यूजर्स को 16GB तक रैम भी मिल सकता है। फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker iQoo has revealed the launch date of its new smartphone iQoo Neo 8 Series. This series is being launched in China on 23 May. Under which iQoo Neo 8 5G and iQoo Neo 8 Pro will be introduced together. Both these upcoming phones will be launched with MediaTek Dimensity 9200+ and 5000 mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X