Home
Mobile

iQOO ने Neo 9, Neo 9 Pro स्मार्टफोन 16GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

iQOO ने अपने यूजर्स के लिए Neo 9 सीरीज लॉन्च कर दिया है। जिसमें iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro को शामिल किया गया है। ब्रांड के ये दोनों फोन्स 16GB रैम के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज से लैस किए गए हैं। देखने में आईक्यू ये दोनों स्मार्टफोन्स एक जैसे हैं। फिलहाल कंपनी ने अपने इन दोनों फोन्स को चीनी बाजार में पेश किया है। उम्मीद की जा रही है कि, आईक्यू को जल्द ही भारत सहित अन्य बाजारों में भी लाया जा सकता है। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Neo 9, Neo 9 Pro स्मार्टफोन 16GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च

iQOO Neo 9 , Neo 9 Pro के फीचर्स

आईक्यू के इन दोनों फोन्स को कंपनी ने 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसका रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। कंपनी के ये दोनों फोन्स HDR जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करने में सक्षम हैं। आईक्यू नियो 9 मॉडल को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और इसके प्रो मॉडल को MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। ये फोन्स Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर रन करेंगे।

फोटोग्राफी के लिए इस सीरीज के दोनों हैंडसेट्स में डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP के OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन) फीचर वाला है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इनमें आईक्यू ने 120W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी दी है।

iQOO Neo 9 , Neo 9 Pro कीमत

आईक्यू नियो 9 की कीमत की बात करें तो इसके 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2299 (26,799 रुपये), 16GB+256GB: CNY 2499 (29,131 रुपये), 16GB+512GB: CNY 2799 (32,628 रुपये),16GB+1TB: CNY 3199 (37,291 रुपये) तय किया गया है।

आईक्यू नियो 9 प्रो के 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2999 (34,959 रुपये), 12GB+512GB: CNY 3299 (38,457 रुपये), 16GB+512GB: CNY 3599 (41,954 रुपये) और 16GB+1TB: CNY 3999 (46,617 रुपये) है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 9 series has been launched. Two smartphones – iQOO Neo 9 and iQOO Neo 9 Pro have been introduced in this series. Both these gaming smartphones come with powerful features like 16GB RAM, 1TB internal storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X