iQOO के इस लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन को कम दाम में खरीदने का मौका, जानें मॉडल, कीमत व ऑफर डिटेल
iQoo ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए iQoo Neo 9 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसमें तगड़े Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
इसके अलावा यह फोन अन्य कई शानदार फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस फोन को 35,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया था। हालांकि, आईक्यू ने अपने इस हैंडसेट की कीमतों में कटौती की है। जिसके बाद अब आप इस फोन को कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं।

अगर आप भी इस वक्त अपने लिए नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो iQOO Neo 9 Pro 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आगे आपको इसकी नई कीमत से लेकर ऑफर डिटेल तक के बारे में बताते हैं।
iQOO Neo 9 Pro 5G स्पेसिफिकेशन - इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और पिक्सल रेजॉल्यूशन 1260 x 2800 है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगा। जिसे एड्रेनो 740 चिपसेट के साथ जोड़ा गया है। यह UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा 8MP कैमरा का सेकेंडरी कैमरा और 16MPका फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 120w वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,160mAh की बैटरी दी है। इसे आप Fiery Red और Conqueror ब्लैक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
iQOO Neo 9 Pro 5G की कीमत व ऑफर- आईक्यू ने अपने इस मॉडल को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। हालांकि, ग्राहक अब इस फोन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1000 रुपये तक की छूट के साथ 35,999 रुपये की बजाय 34,999 रुपये में खरीद सकता है।
वहीं इसके 8GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भी 1000 रुपये डिस्काउंट के साथ 36,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 38,999 रुपये में ले सकेगा। इसके साथ ही ICICI बैंक कार्ड से इसका भुगतान कर 2000 रुपये तक के अन्य डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








