Home
Mobile

iQOO Neo 9 Pro के ये खास फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने, यहां जानें डिटेल

iQOO Neo 9 Pro: स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO अपने नए हैंडसेट को अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है। जिसे कंपनी मार्केट में iQOO Neo 9 Pro के नाम से लाएगी।

कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के आधिकारिक घोषणा से पहले ही इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस को टीज करना शुरू कर दिया है। तो चलिए आगे आपको आइक्यू के आगामी फोन से रूबरू करवाते हैं।

iQOO Neo 9 Pro के ये खास फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने, जानें डिटेल्स

iQOO Neo 9 Pro की लॉन्चिंग: आईक्यू अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 9 Pro को अगले महीने के 22 तारीख यानि कि, 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है।

इससे पहले कंपनी ने फोन के कैमरा और स्टोरेज को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। गौरतलब है कि, इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, भारतीय वेरिएंट को भी इसी के समान स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है।

iQOO Neo 9 Pro के फीचर्स: iQOO ने Neo 9 Pro के स्टोरेज और कैमरा को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है। यहां हम आपको उसी के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

आईक्यू के इस फोन में स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाइस के रैम और स्टोरेज दो कॉन्फ़िगरेशन में आएगें। जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज शामिल किया गया है।

iQOO Neo 9 Pro के ये खास फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने, जानें डिटेल्स

आपको बता दें, इसके 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वर्जन ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 1.9 मिलियन स्कोर प्राप्त किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि, इस स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा शामिल होगा, जिसे इससे पहले Vivo X100 में दिया जा चुका है।

प्रोसेसर की बात करें तो आपको आईक्यू के इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। जिसकी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। इसमें आपको बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।

इसके अलावा इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और MEMC सपोर्ट भी दिया जा रह है। कलर ऑप्शन की बात करें तो अगर इसे चीन वेरिएंट के समान लाया गया तो कंपनी इसमें दो कलर ऑप्शन दे सकता है। जिसमें फाइरी रेड और कॉन्कर ब्लैक कलर शामिल होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO is going to launch its latest smartphone iQOO Neo 9 Pro on 22 February. The company has presented some details regarding the phone's camera and storage. The smartphone will have a 50MP Sony IMX920 primary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X