Home
Mobile

iQOO Neo 9 Pro भारत में इस दिन होने जा रहा लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन

iQOO ने हाल ही में चीन में अपकमिंग iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलासा चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर किए गए एक टीजर के जरिए से किया गया था। iQOO ने अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ iQOO वॉच और iQOO TWS 1e के लॉन्च का भी खुलासा किया है।

iQOO Neo 9 Pro भारत में इस दिन होने जा रहा लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन

ऐसी खबरें थीं कि iQOO 2024 की पहली तिमाही में भारत में अपकमिंग Neo स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने भारत में iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा करते हुए टिपस्टर उस चिपसेट के बारे में भी बता रहे है जो भारत में आने वाले स्मार्टफोन के साथ शुरू होगा।

iQOO Neo 9 Pro भारत लॉन्च टाइमलाइन

मुकुल ने एक्स के जरिए बताते हुए एक नई पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया कि iQOO जनवरी में भारत में अपकमिंग नियो 9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। iQOO भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

इस बीच, iQoo ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह चीन में Neo 9 और Neo 9 Pro स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट से लैस करेगा। वहीं भारतीय मार्केट के लिए क्वालकॉम चिपसेट पर स्विच करने का कदम भारत में iQOO ग्राहकों की पसंद को दर्शाता है। मुकुल ने यह भी खुलासा किया है कि iQOO भारत में तीनों कलर ऑप्शनो में स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।

iQOO ने एक नए टीजर के जरिए से अपकमिंग Neo 9 सीरीज स्मार्टफोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है।

iQOO Neo 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

iQOO खुलासा करता है कि अपकमिंग डिवाइस में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल होगा। पैनल 144Hz की रिफ्रेस रेट के साथ LTPO तकनीक की पेशकश करेगा। iQOO ने खुलासा किया कि डिस्प्ले एक ऑल-वेदर सुपर-सेंसिंग स्क्रीन होगी जो 100 घंटे से ज्यादा लगातार टच को बनाए रख सकती है।

iQOO ने पहले खुुलासा करते हुए बताया था कि फ्रेम इंटरपोलेशन को बढ़ाने के लिए डिवाइस Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिपसेट से लैस होंगे। iQOO ने उसी सुपरकंप्यूटिंग चिपसेट के साथ फ्लैगशिप iQOO 12 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया।

Neo 9 सीरीज के स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट के साथ आएंगे। एक लीक से पता चलता है कि इस डिवाइस में 5160mAh की बड़ी बैटरी होगी। वहीं iQOO स्मार्टफोन फाइटिंग ब्लैक, नॉटिकल ब्लू और रेड एंड व्हाइट सोल कलर ऑप्शनो में लॉन्च होगा।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने पहले खुलासा किया था कि Neo 9 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। प्रो मॉडल 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। iQOO के भारत में 24GB रैम वेरिएंट लॉन्च करने की संभावना नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The launch date of this device was revealed through a teaser shared on Chinese microblogging platform Weibo. iQOO has also revealed the launch of iQOO Watch and iQOO TWS 1e along with the upcoming smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X