Home
Mobile

iQoo Neo 9 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट लीक, 50MP कैमरे के साथ इस महीने होने जा रही एंट्री

iQOO Neo 9 Specifications: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू जल्द ही अपना नया सीरीज iQOO Neo 9 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस सीरीज के तहत ब्रांड iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro को एक साथ पेश कर सकता है। नई लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर तक बाजार में दस्तक देने वाला है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया हुआ है। इसके साथ ही इस फोन के कई खास स्पेसिफिकेशंस की भी जनकारी सामने आई है। आइए आपको आगे इस सीरीज की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

iQoo Neo 9 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट लीक, जानिए डिटेल

बता दें, इसके लॉन्च से पहले ही चीनी टिपस्टर ने iQoo Neo 9 Pro के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4 के साथ लाया जा सकता है। इस फोन 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

iQOO Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस

नई लीक के अनुसार नियो 9 प्रो में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz , रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल होगा। इसके साथ ही इसमें Dimensity 9300 चिपसेट दिया जा सकता है। जो LPDDR5x रैम के साथ UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा। आईक्यू का यह अपकमिंग फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX920 का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा इस फोन में यूजर क कंपनी Q1 चिप, आईआर सेंसर के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Dimensity 9300 processor can be given in iQOO Neo 9 Pro. Along with this, it is expected to have a 50 megapixel primary camera with OIS support. iQOO Neo 9 series can be launched in China by the end of December.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X